{"_id":"5a81d42c4f1c1b91268b9c90","slug":"71518457900-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोढ़ा चौराहे पर हादसे में दो श्रमिकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोढ़ा चौराहे पर हादसे में दो श्रमिकों की मौत
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। हाइवे स्थित ग्राम मोढ़ा चौराहे के पास रोड पार कर रहे दो श्रमिकों को अज्ञात वाहन रौंद कर फरार हो गया। हादसे में दोनो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पीएम के लिए भेजे। परिजनों सोमवार सुबह शवों की शिनाख्त की।
थाना रसूलपुर क्षेत्र में रविवार देर रात सड़क पार करते समय नई आबादी रेहना निवासी सूरजपाल (52) पुत्र अनोखेलाल और भूपेंद्र सिंह (22) पुत्र राम गोपाल सिंह कुशवाह को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद रात में वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे। इसके कारण शव बुरी तरह से कुचल गए थे। सोमवार सुबह मोढ़ा के वाशिंदों को चौराहे पर दो शव पड़े होने की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजे। मृतकों की जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर दोनो युवकों की शिनाख्त होने पर परिवारीजनों को सूचना भेजी गई।
विज्ञापन
दोनो मृतक परिवार के साथ दौंकेली गांव में किराए के घर में रहते थे। रविवार शाम दोनों दावत खाकर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज की है। श्रमिकों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है।