{"_id":"5a5b9a6b4f1c1b6e268b45f8","slug":"71515952747-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंदी ने की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंदी ने की खुदकुशी की कोशिश
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला कारागार के एक बंदी ने शनिवार देर शाम जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब इस बारे में जेल प्रशासन से बात की गई तो बताया कि बंदी ने किसी नुकीली चीज से जीभ काट ली थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोतियाना निवासी डिंपल उर्फ अजय लूट व हत्या की कोशिश के मामले में जिला कारागार में बंद है। शनिवार को उसने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। जब मामले में जेल प्रशासन से जानकारी ली गई तो जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि डिंपल ड्रग एडिक्ट है। वह नशा न मिलने पर पूर्व में कई बार खुद को नुकसान पहुंचा चुका है।
शनिवार को उसने अपनी जीभ को किसी नुकीली चीज से काट लिया। मुंह से खून आता देख लगा कि उसने कुछ खा लिया है। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी वह जिला अस्पताल में ही भर्ती है। सोमवार को उसे वापस जेल ले जाया जाएगा।