{"_id":"5a4bc6e04f1c1baa268b740a","slug":"71514915552-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद हत्याकांड में पुलिस की नाकामी पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद हत्याकांड में पुलिस की नाकामी पर फूटा गुस्सा
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/आगरा। एत्माद्दौला के कृष्णा बाग कॉलोनी निवासी विनोद (30) पुत्र गुलजारी लाल की फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र में हत्या कर दिए जाने के मामले में मंगलवार को पुलिस से खिलाफ गुस्सा फूट उठा। विनोद के परिवारीजन और मोहल्ले के लोगों ने टेढ़ी बगिया पर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
विनोद केशव के छह टुकड़े किए गए थे। फिरोजाबाद मेंपोस्टमार्टम हो जाने के बाद उसके परिवारीजन शव लेकर घर पहुंचे। यहां टेढ़ी बगिया पर उसका सिर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया ।परिवारीजन गुस्से से भरे थे। उनका कहना था कि पुलिस को बता दिया है कि शक किस पर है? इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। जो लोग हिरासत में लिए गए हैं, उनसे ठीक से पूछताछ तक नहीं की गई।
इसकी सूचना पर सोओ ओर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। इससे पता चल जाएगा कि वारदात के वक्त किसकी लोकेशन कहां पर थी। इसी से सुराग मिल सकता है। इस पर काम किया जा रहा है। इस पर वे लोग शांत होकर चले गए। इस दौरान एक घंटे तक जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
आगरा। जाम के दौरान दरोगा ने सख्त रवैया दिखा दिया। उसने कह दिया कि अगर जाम नहीं खोला तो वह सख्ती करेगा। इस पर परविारीजन भड़क गए। वे दरोगा से भी उलझ गए। पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें अलग किया।