{"_id":"5a3281f74f1c1b6a118b7bd6","slug":"71513259511-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पकड़ा गया मिलावटी मसालों का काला कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पकड़ा गया मिलावटी मसालों का काला कारोबार
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
turmeric
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। होलीगेट क्षेत्र में मिलावटी मसालों का काला कारोबार पकड़ा गया है। यहां बगैर लाइसेंस के ही मसाला चक्की चल रही थी, जिस पर मसालों में कलर मिलाया जा रहा था। एक बड़ी कंपनी के पाउच में भरकर मसाले सप्लाई किए जा रहे थे। एक क्विंटल पिसी हुई मिर्च सीज करते हुए हल्दी, खटाई, धनिया, काला नमक के 10 नमूने लिए गए हैं।
खाद्य विभाग को पिछले कई दिनों से होलीगेट क्षेत्र स्थित गोविंदगंज सब्जी मंडी में मसाला चक्की पर विभिन्न मसालों में मिलावट किए जाने की शिकायत मिल रही थी। गुरुवार को इस गोपनीय शिकायत के बाद विभागीय टीम ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान बड़ी मात्रा में कलर युक्त मसाले पाए गए। इसमें एक क्विंटल पिसी हुई मिर्च को तो मौके पर ही सीज कर दिया गया। इसके अलावा मौके पर मसालों में मिलाए जाने वाला कलर भी बड़ी मात्रा में पाया गया है। चक्की पर मौजूद मिर्च, हल्दी, खटाई, काला नमक और धनिया के अलग-अलग 10 नमूने भी एकत्रित किए गए हैं।
मौके पर जैक्स नामक फर्म के रैपर मिले हैं, जिसमें इन मसालों की पैकिंग करते हुए बाजार में भेजा जाता था। गोविंदराम गुप्ता की इस चक्की से उक्त मसाले मथुरा शहरी क्षेत्र और ग्रामीण अंचल में थोक और फुटकर दुकानों पर बिक्री के लिए भेजे जाते थे।
विज्ञापन
जयसिंहपुरा में भी पकड़ी गई थी मसाला चक्की
दीवाली के अवसर पर महानगर के जयसिंहपुरा क्षेत्र में भी एक बड़ी मसाला चक्की पकड़ी थी। यहां मसालों में मिलावट की संभावना पर बड़ी मात्रा में मसालों के साथ चक्की को सीज किया गया था। इसके संचालक ने बताया था कि वह यहां तैयार होने वाले मसालों को लालागंज सहित होलीगेट क्षेत्र के कई बड़ी दुकानों के माध्यम से बेचता था। इस चक्की पर खाद्य विभाग की यह दूसरी कार्रवाई थी।
शिकायत के आधार पर होलीगेट क्षेत्र में कार्रवाई की गई है। इसमें चक्की से मिलावटी मसाले खासकर कैंसर कारक कलरयुक्त मसाले मिले हैं। मसाला चक्की संचालक ने लाइसेंस भी नहीं लिया था। सिर्फ छोटे दुकानदार के रूप में रजिस्ट्रेशन ही कराया था। चक्की संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
- चंदन पांडेय, जिला अभिहीत अधिकारी