फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   निकाय चुनाव में वोट नहीं देने पर युवक को पीटा

निकाय चुनाव में वोट नहीं देने पर युवक को पीटा

Mon, 11 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में वोट नहीं देने पर युवक को पीटा
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद/टूंडला। निकाय चुनाव के बाद चुनावी रंजिश सामने आने लगी है। चुनाव के दिन हुई घटना के बाद शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो दबंगों के हौंसले बुलंद हो गए। चुनाव में वोट नहीं देने पर दबंगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगर के शिवनगर थ्थाने के पीछे निवासी रुखसाना बेगम पत्नी अइया जफरुद्दीन ने पुलिस में दी तहरीर में कहा है कि विगत 28 नवंबर को निकाय चुनाव के दौरान उनके पड़ौसी शकील घर आए और एक प्रत्याशी को वोट देने के लिए पैसा देकर दबाव बनाने लगे। जब उसके परिवार ने पैसा लेने एवं वोट देने से इंकार कर दिया तो आरोप है कि मतदान खत्म होने के बाद उक्त लोगों ने रात में घर के घुस कर मारपीट की थी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


रविवार रात पप्पू पुत्र लल्ला हुसैनी और मां शकूरन के बाजार से लौटते वक्त बल्देव रोड पर घेर कर गाली-गलौज करते हुए पप्पू से मारपीट की। मारपीट में पप्पू के गंभीर चोटें आई हैं। रुखसाना का आरोप है कि पुलिस पहले ही कार्रवाई करती तो दोबारा मारपीट नहीं होती। घायल पप्पू को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराते हुए छह के खिलाफ तहरीर दी है। चार्ज प्रभारी जगन्नान्थ्थ सिंह का कहना है कि घटना संज्ञान में है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed