{"_id":"5a282c5a4f1c1b6a678c0342","slug":"71512582234-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण घंटों देरी से चलीं ट्रेने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण घंटों देरी से चलीं ट्रेने
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। बुधवार को टूंडला से गुजरने वाली अप और डाउन की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 15 से 30 घंटे तक देरी से चलीं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
पिछले दो दिन से पड़ रहे कोहरे से ट्रेनों पर खासा असर पड़ा है। हालांकि रेल ट्रैक पर ट्रेनों का दबाव कम करने के लिए रेल प्रशासन ने करीब एक दर्जन ट्रेनों को डेढ़ माह के लिए रद्द कर दिया है। इसके बाद भी रेल संचालन बुरी तरह लड़खड़ा रहा है। कोहरे में ट्रेनें कछुआ गति से चल रहीं हैं।
ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलने से यात्रियों को घंटों प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। कड़ाके की सर्दी में यात्रियों को परेशानी हो रही है। कोहरे के चलते मगध एक्सप्रेस, अनन्या एक्सप्रेस, महाबोधी एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, पूर्वा एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, कालका मेल, मुरी एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रहीं हैं।