फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 साल पुराने कैमरों से हो रही जन्मस्थान की निगरानी

10 साल पुराने कैमरों से हो रही जन्मस्थान की निगरानी

Sun, 12 Nov 2017 07:56 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
10 साल पुराने कैमरों से हो रही जन्मस्थान की निगरानी
जन्मस्‍थान का जायजा लेकर आते एडीजी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। सुरक्षा के लिहाज से अतिसंवेदनशील की श्रेणी में आने वाले श्रीकृष्ण जन्मस्थान की निगहबानी 10 साल पुराने संसाधनों से हो रही है। जो 17 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उनकी मियाद कब की पूरी हो चुकी है। इन कैमरों को वर्ष 2007 में लगवाया गया था, वहीं एक्सरे मशीन की भी समय सीमा खत्म हो गई। डीएफएमडी और एचएचएमडी की संख्या में भी कमी है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में भी लापरवाही बरती जा रही है। रविवार को पहुंचे एडीजी सुरक्षा विजय कुमार ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां लगे 17 सीसीटीवी कैमरों को भी देखा। पता चला कि सभी कैमरों की मियाद कभी की पूरी हो चुकी है। तय किया गया कि सभी कैमरों को बदलकर इनके स्थान पर नए कैमरे लगाए जाएंगे। तीन गेटों पर 4 एक्सरे मशीन लगी हुई हैं लेकिन इन एक्सरे मशीन की भी समय सीमा खत्म हो गई है। इन मशीनों को भी बदल दिया जाना चाहिए था लेकिन किसी मशीन को बदला नहीं गया है।
विज्ञापन

एडीजी ने कहा कि इन मशीनों के स्थान पर जल्द ही नई मशीनों को लगाया जाएगा। डीएफएमडी और एचएचएमडी की संख्या भी निर्धारित मानक से कम है। यह भी काफी पुरानी हो चुकी हैं। निरीक्षण के बाद एडीजी ने जन्मस्थान के कंट्रोल रूम में अफसरों के साथ मीटिंग की और सुरक्षा के लिए लगाए गए संसाधनों की खरीद करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों से कहा गया कि प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए। एडीजी ने सुरक्षा में तैनात पुलिस फोर्स की संख्या को भी कम माना है। यह तय किया गया कि सुरक्षा में लगने वाले सभी संसाधन आधुनिक होंगे। मीटिंग में आईजी राजा श्रीवास्तव, डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, एसएसपी स्वप्निल ममगाई, एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा और एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह मौजूद रहे। मीटिंग में खुफिया एजेंसियों के साथ सीआरपीएफ और पीएसी के अधिकारी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed