फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चैंबर में घुसकर अधिवक्ता से मारपीट, 12 हजार लूटे

चैंबर में घुसकर अधिवक्ता से मारपीट, 12 हजार लूटे

Fri, 10 Nov 2017 08:02 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
चैंबर में घुसकर अधिवक्ता से मारपीट, 12 हजार  लूटे
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा। सराफा हत्याकांड के बाद एक बार फिर महानगर की कोयला गली चर्चा में आ गई है। शुक्रवार को अधिवक्ता के निवास में बने चैंबर में घुसे हथियारों से लैस छह बदमाशों ने अधिवक्ता से गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इसके बाद जेब में रखे 12 हजार रुपये लूट लिए। जाते हुए बदमाश पांच लाख की चौथ न देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


कोतवाली की कोयला गली निवासी कन्हैयालाल गौतम एडवोकेट घर में बने चैंबर में बैठे थे। शुक्रवार की सायं हथियारों से लैस छह बदमाश उनके चैंबर में घुसे। इन बदमाशों ने गाली-गलौच करते हुए अधिवक्ता से मारपीट शुरू कर दी। अधिवक्ता के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित होते, उससे पहले अधिवक्ता की जेब में रखी 12 हजार की नकदी लूटकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। अधिवक्ता ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। 15 मई को भी सराफा हत्याकांड में कोयला गली चर्चा में आई थी। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed