फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टूंडला में पूरे दिन गुल रही बिजली

टूंडला में पूरे दिन गुल रही बिजली

Mon, 06 Nov 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
टूंडला में पूरे दिन गुल रही बिजली
फिरोजाबाद/टूंडला । सोमवार सुबह से हुई विद्युत कटौती देर शाम सुचारू हो सकी। इसके चलते नगरवासी बूंद-बूंद पानी को तरस गए। वहीं लोगों के घरों और दुकानों में लगे इनवर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से विद्युत कटौती शुरु कर दी गई। इस दौरान नगरवासियों के सामने पेयजल की समस्या पैदा हो गई। कई घंटे के इंतजार के बाद दोपहर में विद्युत आपूर्ति कुछ देर के लिए सुचारू हुई। इसके बाद दोबारा बिजली गुल हो गई। इस दौरान घरों और दुकानों में लगे इनवर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन


बिजली गुल होने से साइबर कैफे, कंप्यूटर सेंटर, आटा चक्की, फोटो स्टेट की दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। देर शाम विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ अनिल शर्मा ने बताया कि पीली पोखर पर 400 केवी की लाइन डाले जाने से सुबह दस से दोपहर 1.30 बजे तक शट डाउन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed