फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   88 करोड़ की लागत से योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास

88 करोड़ की लागत से योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास

Fri, 27 Oct 2017 11:42 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
88 करोड़ की लागत से योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास
फिरोजाबाद। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से कुछ घंटे पहले प्रदेश के कानून, न्याय, सूचना खेल एवं युवा कल्याण एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा.नीलकंठ तिवारी ने नगरीय निकाय क्षेत्र के 80 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और 5.51 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें लेबर कालोनी का ओवरब्रिज शामिल है। उन्होंने कहा विकास कार्य बिना किसी भेदभाव होंगे। फिरोजाबाद शहर को पानी देने को पेयजल योजना का काम 2018 में पूरा होगा।
विज्ञापन


जिले के प्रभारी मंत्री डा. तिवारी नगर निगम के पालीवाल ऑडीटोरियम में आयोजित लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद देखा कि खजाना खाली था। भाजपा ने संकल्पपत्र को पूरा करने की प्रथम वरीयता के आधार पर 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ ऋण माफी का काम किया। इसके लिए प्रदेश की जनता पर कोई टैक्स नहीं लगाया।
विज्ञापन


पिछली सरकार में जनता का हित नहीं बल्कि अपने लोगों का कैसे फायदा हो इसके लिए विकास कराए जाते थे। बिल्डिंग बनवाई गई, लेकिन चालू नहीं किया। फिरोजाबाद शहर को मीठा पानी 2018 तक उपलब्ध कराने का काम पूरा होगा। यूपी को बेहतर राज्य बनाने की पहल देश के पीएम नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के सीएम योगी ने की है। इसके बाद 80 करोड़ लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा नौ करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि शहर के विकास को जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी हमेशा चितित रहे। उन्होंने करीब सौ करोड़ के विकास कार्यों को गति दी। डीएम नेहा शर्मा ने लोकार्पण किए गए प्रमुख कार्यों की जानकारी देते हुए आभार व्यक्त किया। प्रभारी मंत्री को डीएम नेहा शर्मा एवं नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।


जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, शिकोहाबाद विधायक डा.मुकेश वर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, एसएसपी डा.मनोज कुमार,सीडीओ अशोक कुमार,एडीएम उदय सिंह,नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, पूर्व सांसद प्रो.ओमपाल सिंह निडर,लोकसभा पालक अश्वनी भारद्वाज, वरिष्ठ नेता धमेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा,श्याम सिंह यादव,सत्यवीर गुप्ता,अरविंद बघेल,प्रेमचंद्र शंखवार,रामनरेश कटारा,पवन दीक्षित सहित काफी भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed