{"_id":"59f0d60e4f1c1bf2538b8d69","slug":"71508955662-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से घंटेभर तक जूझते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से घंटेभर तक जूझते रहे लोग
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। प्रतिबंधित समय में भी शहर में वाहनों का धड़ल्ले से प्रवेश परेशानी का सबब बना है। चालकों की मनमानी यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ रही है। इसके कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। बुधवार को भी सदर बाजार में करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी एक निश्चिन समय तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। पर, इस दौरान भी शहर में भारी वाहनों का आसानी से प्रवेश हो रहा है। वहीं सड़क किनारे दुकानदार और आम लोग भी अपने वाहन आड़े-तिरछे खड़े कर रहे हैं।
बुधवार को बाजार में खरीदारी करने के लिए आए लोगों ने भी अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। इसके चलते सदर बाजार में काफी देर तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोगों को एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। दुकानदार संतोष गुप्ता कहते हैं शहर की यातायात व्यवस्था सुधारी जानी चाहिए।
विज्ञापन
वाहनों का प्रतिबंधित समय में प्रवेश बाजार में रोका जाना चाहिए। मामले में सीओ सिटी राकेश पांडेय का कहना है शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित समय में रोकने का काम कड़ाई से कराया जाएगा। वाहन पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।