{"_id":"59ecd36d4f1c1b71548b876b","slug":"71508692845-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिलाओं समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिलाओं समेत तीन की मौत
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/कुरावली। जिले के विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिला कन्नौज दूसरा कुर्रा क्षेत्र के लहरा कांकन गांव की थी। जबकि तीसरा मृतक फर्रुखाबाद निवासी है।
जनपद फर्रुखाबाद के गांव चमोली पट्टी निवासी अजहरुद्दीन रविवार शाम बाइक से एटा की ओर जा रहे थे। कुरावली क्षेत्र में करीब चार बजे ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिवारीजनों को सूचना दी।
वहीं, थाना किशनी क्षेत्र में रामनगर के पास नीलगाय से कार टकराने से कार सवार युवती की मौत हो गई। जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी सत्य प्रकाश तिवारी शनिवार को अपनी ससुराल इटावा जा रहे थे। कार को सत्य प्रकाश खुद ही चला रहे थे। उनके साथ पत्नी सुशीला तथा पुत्री प्रियंका भी थीं।
विज्ञापन
कार जब किशनी क्षेत्र में रामनगर के पास दोपहर एक बजे पहुंची, तभी खेत से सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई। इससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कन्नौज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान प्रियंका की मौत हो गई।
इसी तरह से थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव लहरा कांकन निवासी हरीबाबू पत्नी सरोजनी के साथ ससुराल आसमपुर पट्टी कन्नौज गए थे। भैयादूज के बाद रविवार को वह पत्नी समेत बाइक से गांव लौट रहे थे।
कुसमरा क्षेत्र में मैनपुरी मार्ग पर विरतिया चौराहे के समीप बस की टक्कर लगने से सरोजनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर भीड़ जमा हो जाने से जाम लग गया। पुलिस ने भीड़ हटाकर यातायात बहाल कराया। वहीं घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।