फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाई को किया तिलक, मांगी लंबी उम्र

भाई को किया तिलक, मांगी लंबी उम्र

Sat, 21 Oct 2017 10:56 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
भाई को किया तिलक, मांगी लंबी उम्र
भाई को किया तिलक, मांगी लंबी उम्र - फोटो : अमर उजाला
एटा/कासगंज। यम द्वितीया पर्व परपंरागत तरीके से उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर रोली का तिलक और अक्षत लगाकर उनकी दीर्घायु और समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर खुश किया। दिन भर भाईदूज के पर्व का उत्साह घर परिवारों में नजर आया। बाजारों में भी रौनक रही।
विज्ञापन

भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक भैया दूज पर्व को लेकर मंगलवार को बहन-भाइयों में खासा उत्साह नजर आया। बहनों ने भाइयों को रोली चावल से तिलक लगाकर कर मुंह मीठा कराकर भाइयों को नारियल का गोला भेंट किया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए। इस दौरान शहर के बाजारों में खासी चहलकदमी देखने को मिली।
विज्ञापन


गोला और मिठाई के भाव में होता रहा इजाफा
भैया दूज पर्व पर नारियल के गोले और मिठाई की मांग को देखकर भाव में इजाफा होता रहा। गोला 140 रुपये से बढ़कर 180 रुपये प्रति किग्रा तक बिका तो मिठाई के दाम भी 160 से 400 रुपये किलो तक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेल हुई परिवहन व्यवस्था
भाई दूज पर रोडवेज की सारी व्यवस्थाएं फेल हो गईं। भीड़ उमड़ने के चलते बसें कम पड़ गईं। हालांकि परिवहन निगम ने लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी थी, लेकिन भीड़ के चलते सारी व्यवस्थाएं ठप हो गईं। निगम ने दीपावली पर लगभग 100 बसें दिल्ली के लिए लगाई थीं, लेकिन भाई दूज पर लोकल रूट पर बसों में इजाफा कर दिया था। शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर दिनभर यात्रियों की भीड़ उमड़ती हुई नजर आई। लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत कासगंज, आगरा, मैनपुरी, अलीगंज और गंजडुंडवारा मार्ग पर हुई। एआरएम लोकेश राजपूत ने बताया कि विभाग की ओर से यात्रियों की सुविधाओं के लिए अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है। लोकल बसों के चक्कर भी बढ़ाए गए।
बदायूं जाने वाली रोडवेज बंद होने से बहिनों के उठानी पड़ी परेशानी
अलीगंज। लगभग एक साल से बदायूं जाने वाली रोडवेज बस सेवा बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। कई बार विभाग के अधिकारियों से लोग बस सेवा विधिवत करने की मांग कर चुके हैं। करीब दो वर्ष पूर्व अलीगंज से बदायूं रोडवेज बस सेवा प्रारंभ कराई गई थी। लगभग दो तीन महीने चलने के बाद रोडवेज बस हिचकोले खाने लगी। लगभग एक साल से रोडवेज बस सेवा पूरी तरह से बंद हो चुकी है। इस कारण पटियाली, गंजडुंडवारा और अन्य स्थानों पर जाने वाले दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी होने लगी। भाईदूज पर सबसे अधिक परेशानी बदायूं की ओर जाने वाली बहनों को उठानी पड़ी। दैनिक यात्रियों द्वारा कई बार क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज बस सेवा चलाने की मांग कर चुके हैं। क्षेत्र के लोगों ने विधायक सत्यपाल सिंह राठौर से अलीगंज से बदायूं बस सेवा चलवाने की मांग की है।
जिला जेल पर उमड़ी बहनों की भीड़
एटा/कासगंज। भैयादूज पर जिला कारागार में निरुद्ध भाइयाें का तिलक कर बहनों ने लंबी उम्र की कामना की है। जिला जेल पर पहुंची 840 महिलाओं ने 533 लोगों के साथ मुलाकात कर भैयादूज मनाई। दिवाली के बाद भैयादूज पर जिला कारागार में बड़ी संख्या में बहनें पहुंची। जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि भैयादूज पर 840 महिलाओं ने मुलाकात के लिए आवेदन किया था। 533 बहनों ने भाइयों से मुलाकात कर भइया दूज मनाई। जेल अधीक्षक ने बताया कि इस मौके पर कारागार में अंदर जाने वाली महिलाओं की पुलिस और जेल प्रशासन की तरफ से सघन चेकिंग कराई गई। सुबह दस बजे से शुरू हुआ दूज कार्यक्रम शाम साढ़े तीन बजे तक चला। वहीं कासगंज जिला जेल में कोतवाली से अतिरिक्त महिला पुलिस कमियों की व्यवस्था की गई। जेल से निर्धारित समय में बहनों को तलाशी के बाद अंदर जाने दिया गया। जेेलर आरके सिंह ने बताया कि बहनें अपने भाईयों के तिलक करने के लिए पहुंची उनके लिए जेल प्रशासन ने व्यवस्थाएं निर्धारित की। माहिला पुलिस कर्मियों मे माध्यम से तलाशी के बाद अंदर जाने की इजाजत दी गई।

यमुना स्नान के लिए रवाना हुए भाई-बहिन
कासगंज। यमुना नदी में स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में भाई बहिन मथुरा रवाना हुए। सुबह से मथुरा जाने वाली ट्रेनों में भीड़ रही। मान्यता है कि यमुना नदी में भाई बहिन एक साथ स्नान करते है तो उन्हें अकाल मृत्यु के दोष से मुक्ति मिलती है। इसी कामना के साथ भाई बहनों ने बड़ी संख्या में जाकर यमुना नदी में स्नान किया।
जमकर हुई मिष्ठान की बिक्री
कासगंज। भाईदूज के पर्व को लेकर जमकर मिष्ठान की बिक्री हुई। मिष्ठान विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को फड़ के रूप में परिवर्तित कर दिया। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक रूप से दुकानों को सजाया गया। पूरे दिन बाजार में मिष्ठान की खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने आकर्षक गिफ्ट पैक तैयार कराए। जिनकों ग्राहकों ने जमकर पंसद किया। लोगों को खरीददारी के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी। मिष्ठान विक्रेताओं ने बताया कि पर्व को देखते हुए पहले से ही मिष्ठान की तैयारी करा ली गई थी।


देर सांय तक बाजारों में बनी रही रौनक
कासगंज। भाई बहन के प्यार का प्रतीक भाई दूज पर्व मंगलवार उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे दिन बाजारों में जहां मिष्ठान विक्रेताओं के यहां लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर भी भीड़-भाड़ का आलम रहा। पूरे दिन बाजारों में भीड़-भाड़ से रौनक का माहौल रहा। देर रात्रि तक ब हनों का भाईयों के यहां पहुंचना सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed