फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिले की तीन बेटियों का सीएम योगी लखनऊ में करेंगे सम्मान

जिले की तीन बेटियों का सीएम योगी लखनऊ में करेंगे सम्मान

Mon, 02 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
जिले की तीन बेटियों का सीएम योगी लखनऊ में करेंगे सम्मान
फिरोजाबाद। जिले की तीन मेधावी बेटियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। अमर उजाला द्वारा चार अक्तूबर को लखनऊ में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री से सम्मान मिलने की खुशी में बेटियों और उनके परिजनों में उत्साह है। बेटियों द्वारा परिवार का नाम रोशन करने पर परिजन गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड वर्ष 2016-17 परीक्षा में टापर रहे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रहलादराय टिकमानी सरस्वती कॉलेज की छात्रा गुलशन पुत्री दिनेशचंद्र को हाईस्कूल की परीक्षा में जिला टाप करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला टापर रहीं प्रहलादराय टिकमानी सरस्वती कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा अर्पणा सिंह पुत्री योगेश सिंह और पुरातन सरस्वती इंटर कॉलेज शिकोहाबाद की छात्रा शिवानी यादव को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। तीनों ही छात्राएं शिकोहाबाद क्षेत्र की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज जाएंगे लखनऊ

डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि विभाग द्वारा छात्राओं को ले जाने की व्यवस्था की गई है। तीन अक्तूबर को सुबह सात बजे ये छात्राएं लखनऊ जाएंगी। चार अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन मेधावी छात्राओं का सम्मान करेंगे। समारोह लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंद्रा गंाधी प्रतिष्ठान में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed