फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   घोटालेबाज प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ होगी कार्रवाई

घोटालेबाज प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sun, 01 Oct 2017 11:15 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
घोटालेबाज प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ होगी कार्रवाई
UP Police - फोटो : amar ujala
एटा। इंदिरा आवास के शौचालय निर्माण में खेल करने वाले प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी है। डीपीआरओ ने जांच के बाद कार्रवाई की संस्तुति कर डीएम को फाइल भेज दी है। डीएम के स्तर से निर्देश मिलने के बाद प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिले के शीतलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत छितौनी में प्रधान और सचिव ने मिलकर शौचालय निर्माण में घोटाला किया था। जांच में स्पष्ट हुआ कि दोनों ने मिलकर आठ शौचालयों की निर्माण राशि का गबन कर लिया।
विज्ञापन


मामले में डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने जांच कर गबन की पुष्टि की और पंचायत सचिव, प्रधान से अभिलेख मांगे। विगत दिनों अभिलेखों से भी साफ हो गया कि शौचालय निर्माण में अनियमितता बरती गई। अब डीपीआरओ ने कार्रवाई की संस्तुति कर डीएम को फाइल भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि घोटालेबाज प्रधान और सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेजने की तैयारी की गई है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि आठ शौचालयों के निर्माण में घोटाला सामने आया है। इसके लिए कार्रवाई की संस्तुति कर फाइल डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed