{"_id":"59c554bb4f1c1b17108b4822","slug":"71506104507-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाता सीज होने के बाद भी प्रधान ने निकाली रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाता सीज होने के बाद भी प्रधान ने निकाली रकम
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन में शिथिलता पर खाता सीज होने के बाद भी ग्राम प्रधान ने स्वच्छ भारत मिशन के खाते से हजारों रुपये की धनराशि निकाल ली। डीडीओ ने संबंधित प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम खैरगढ़ ब्लॉक हाथवंत के प्रधान के खिलाफ पंचायत के कार्यों में शिथिलता बरतने के कारण जिला प्रशासन ने उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार प्रतिबंधित कर दिए गए थे।
बावजूद इसके प्रधान ने स्वच्छ भारत मिशन खाता संख्या-6 से शौचालय निर्माण कराने के नाम पर लगभग छत्तीस हजार रुपये की धनराशि निकाल ली। शिकायत के आधार पर जिला विकास अधिकारी ने गत 14 सितंबर को मौके पर पहुंचकर इस प्रकरण की जांच की।
विज्ञापन
जांच के दौरान प्रतिबंधित के बावजूद प्रधान द्वारा सरकारी खाते से पैसे निकालने की पुष्टि हो गई। डीडीओ ने इस प्रकरण में प्रधान के खिलाफ डीपीआरओ को निर्देशित किया है। इस संबंध में जब डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने प्रधान के कार्रवाई की बात कही है।
भदेसरा के प्रधान और सचिव नहीं बनवा रहे शौचालय
ब्लॉक अरांव के गांव भदेसरा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान धर्मवीर कु शवाह और पंचायत सचिव शिवओम के खिलाफ सीडीओ को शिकायती पत्र दिया है।
शिकायत पत्र में प्रधान और सचिव पर शौचालय निर्माण में रूचि नहीं लेने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगभग एक सौ शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। ग्रामीणों ने शौचालय के गड्ढे भी खोद लिए हैं, लेकिन प्रधान और सचिव की जुगलबंदी के कारण ग्रामीणों को धनराशि नहीं मिल पा रही है।
वहीं शिकायत के बाद डीपीआरओ ने प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।