फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सीमेंट कारोबारी से 22 लाख रुपये की ठगी

सीमेंट कारोबारी से 22 लाख रुपये की ठगी

Wed, 30 Aug 2017 12:10 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
सीमेंट कारोबारी से 22 लाख रुपये की ठगी
पुलिस (सांकेतिक चित्र) - फोटो : demo
मथुरा। सीमेंट कारोबारी निखिल कुमार से अखबार में स्कीम के तहत विज्ञापन छपवाने के नाम पर 399 रुपये का चेक लिया और उसे किसी तरह से 22 लाख का बनाकर कारपोरेशन बैंक में लगा दिया गया। बाद में आरटीजीएस के माध्यम से रकम ट्रांसफर कर वाराणसी के हरीकृष्णा ज्वेलर्स के यहां से जेवरात खरीद लिए गए। कारोबारी को मंगलवार को पता भी तब चला जब वह बैंक पहुंचे।
विज्ञापन

गोवर्धन चौराहे निवासी निखिल कुमार की लक्ष्मी स्टील के नाम से फर्म है। 23 अगस्त को निखिल के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक अखबार का प्रतिनिधि बताते हुए मिलने के लिए समय मांगा। निखिल ने जब आने को कहा तो दो युवक पहुंच गए। इनमें से एक ने अपना नाम रघुनाथ और दूसरे ने विनय बताया। इन दोनों ने निखिल से कहा कि विज्ञापन को लेकर स्कीम चल रही है। 399 रुपये में विज्ञापन छप जाएगा। इस पर निखिल तैयार हो गए। उन्होंने कृष्णानगर स्थित कारपोरेशन बैंक में करंट खाते का 399 रुपये का चेक काटकर दे दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को बैंक पहुंचे कारोबारी को खाते से 22 लाख रुपये वाराणसी के किसी हरीकृष्णा ज्वेलर्स के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से शिफ्ट होने की जानकारी मिली तो उन्होंने कृष्णानगर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कारोबारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कारोबारी के अनुसार चेक से छेड़छाड़ करके कंपनी के नाम की जगह योर सेल्फ और 399 की धनराशि के स्थान पर 22 लाख नौ हजार 865 रुपये लिखे गए हैं। कारोबारी का आरोप है कि बिना उनके संज्ञान के बड़ी रकम आरटीजीएस बैंक ने कैसे कर दी। चौकी प्रभारी मदन सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed