{"_id":"599edf174f1c1bb6288b4826","slug":"71503584023-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना खादर में बसे लोगों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना खादर में बसे लोगों में मचा हड़कंप
Updated Thu, 24 Aug 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
यमुना नदी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा) यमुना खादर में बसी अवैध कालोनियों के ध्वस्तीकरण को लेकर हाईकोर्ट द्वारा जिला प्रशासन पर नाराजगी जताने के साथ 15 दिनों में 15 मामलों के निपटारे के आदेश के बाद लोगों में हड़कंप मचा है। खादर की कालोनी में रहने वाले क्षेत्रवासी हाईकोर्ट के सख्त रवैये को देखकर सकते में आ गए हैं।
नगर में यमुना खादर में बसीं कालिंदी बिहारी कालोनी, दुर्गापुरम कालोनी, हुड़दंग नगर कालोनी, मोहिनी नगर कालोनी, पानीघाट कालोनी, श्यामकुटी कालोनी आदि क्षेत्रों में गुरुवार को दिनभर लोगों में हड़कंप मचा रहा। स्थानीय निवासी राधाचरण, सुरेश कुमार, शांतिदयाल माहौर, स्वामी केशवदेव का कहना था कि यमुना खादर में बसी कालोनियों को ध्वस्त करने से पहले इन कालोनियों में मकान आदि की रजिस्ट्री करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी हाईकोर्ट को कार्रवाई करनी चाहिए। मानिकचंद्र, जानकीशरण देवाचार्य, संदीप शर्मा, मुन्ना वर्मा, तोताराम बघेल ने कहा कि यदि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई तो हजारों गरीब लोग बेघर हो जाएंगे।