फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मदद को चीख पुकार मचाते रहे ग्रामीण

मदद को चीख पुकार मचाते रहे ग्रामीण

Sun, 20 Aug 2017 11:22 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
मदद को चीख पुकार मचाते रहे ग्रामीण
मदद को चीख पुकार मचाते रहे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

सिढ़पुरा के ग्राम दहेली खुर्द में बदमाशों ने बेखोफ होकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों के खौफ से ग्रामीण मदद के लिए चीख पुकार मचाते रहे, लेकिन पुलिस उनकी मदद को समय से नहीं पहुंच पाई। जब तक पुलिस गांव में पहुंची बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
बदमाशों ने अखिलेश के घर में उनकी पत्नी को तमंचा दिखाकर जेवर उतरवा लिए। जब अलमारी की चाबी मांगी तो सास के पास होने की बात कहने पर उस पर फायर कर दिया। वह नीचे बैठ गई, जिससे गोली उसे नहीं लग पाई। जब अखिलेश ने बदमाशों का विरोध किया तो उसे गोली मार दी। अन्य घरों में भी वारदात को अंजाम देते समय बदमाशों ने परिवारीजनों को डराया धमकाया। जाते समय गांव में कई राउंड फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन

बदमाशों के खौफ से दहशतजदा ग्रामीणों ने अपनी मदद के लिए यूपी 100 को कॉल किया। यह गाड़ी भी घटना के काफी देर बाद गांव में पहुंच सकी। जबकि गांव थाने से मात्र एक किमी दूरी पर है, लेकिन पुलिस को बदमाशों की आहट तक नहीं हो पाई। पुलिस सोती रही और बदमाश वारदात को अंजाम देते रहे। पुलिस सूचना मिलने के बाद बदमाशों की तलाश में गांव नहीं गई। सुबह के समय पुलिस गांव में पहुंची भी बाहर से ही लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात का शिकार हुए विशनुदयाल, आमर सिंह, वीरपाल, मुनीश्वर, रामप्रसाद आदि ने बताया कि पुलिस यदि समय से गांव में पहुंचकर कांबिंग करती तो बदमाश पकड़ में आ जाते। थाना प्रभारी ने बताया कि यूपी 100 तो 15 मिनट में पहुंच गई थी। वो खुद गोलीकांड में घायल युवक को देखने के लिए चिकित्सालय चले गए। जबकि थाना पुलिस को गांव में भेजा गया।
जिले में इस साल हुई बड़ी वारदात
29 जनवरी गंजडुडवारा के ग्राम नगला डलू व खरकपुर में दो घरों में पांच ग्रामीणों को गोली मारकर लाखों की लूट
10 जून अमांपुर में दिनदहाडे़ गैस एजेंसी में घुसकर लाखें की लूट
24 जून गंजडुंडवारा के ग्राम अखतऊ में मासूम सहित तीन को गोली मारकर एक घर में लाखों की लूट
22 जुलाई को गंजडुंडवारा के रानी डामर में शिक्षक की हत्या कर लाखों की लूट
28 जुलाई अमांपुर के अशोकपुर, मुनिनगर, अल्लीपुर में एक को गोली मारकर कई घरों में लाखों की लूट
29 जुलाई अमांपुर के रायपुर सिद्वपुर में लाखों की लूट
4 अगस्त को दिन दहाडे़ दुर्गा कॉलोनी में शिक्षक के पुत्र को बंधक बनाकर लाखों रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed