{"_id":"597240614f1c1bf3368b47ea","slug":"71500659809-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम को स्टेशन पर मिली अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम को स्टेशन पर मिली अव्यवस्था
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीआरएम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। उत्तर-मध्य रेलवे के डीआरएम संजय कुमार पंकज ने शुक्रवार को स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर पर साफ-सफाई के अलावा यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं को भी परखा। वहीं गार्ड एवं चालक रनिंग रूम का उद्घाटन भी किया।
15 सदस्यीय टीम के साथ फर्रुखाबाद से आए डीआरएम की स्पेशल ट्रेन 1:45 पर स्टेशन पहुंची। सबसे पहले डीआरएम ने स्टेशन पर साफ-सफाई को परखा। गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। वहीं यात्रियों को होने वाली असुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनकी सुविधा का खास ध्यान रखा जाए। इस दौरान उन्होंने पुल के अधूरे निर्माण के बारे जानकारी कर जल्द पूर्ण कराने के दिशा-निर्देश दिए। कर्मचारियों से भी कार्यप्रणाली के बारे में पूछताछ की। बेहतर तरीके से कार्य करने के तरीकों के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने गार्ड एवं ड्राइवर रनिंग रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया।
स्टेशन परिसर पर पौधरोपण कर उन्हें संरक्षित करने के आदेश दिए। मैनपुरी आते वक्त उन्होंने रास्ते में ऊबरपुर, नीमकरौरी, पखिना, मोटा, तकरऊ, भोगांव आदि स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वयक केआर चौधरी, डीडीएम अतुल, शिवम आदि लोग टीम में शामिल थे।