फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पोर्टल तय करेगा किसको पहले मिले योजना का लाभ

पोर्टल तय करेगा किसको पहले मिले योजना का लाभ

Fri, 07 Jul 2017 10:52 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
पोर्टल तय करेगा किसको पहले मिले योजना का लाभ
web portal
एटा।
विज्ञापन

किसानों को लाभ देने वाली योजनाओं को पारदर्शी और भेदभाव रहित बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने एक ऐसा पोर्टल विकसित किया है, जो आवेदन करने पर किसान का वरीयता क्रम तय करेगा। इसी के आधार पर उसे योजना का लाभ मिलेगा। इस पारदर्शी व्यवस्था के बाद विभाग के अधिकारी योजना के लिए पात्र किसानों के चयन में हेराफेरी नहीं कर पाएंगे।
खेती-किसानी में आने वाले आर्थिक संकट से किसानों को उबारने के उद्देश्य से प्रदेश और केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। खाद, बीज और कीटनाशक पर किसानों को अनुदान मिल रहा है। अब कृषि यंत्रों पर भी किसानों को अनुदान देने की व्यवस्था हो गई है।
विज्ञापन


इनमें कृषि विभाग और मंडी परिषद की कई योजनाएं ऐसी हैं जिन पर सरकार 90 प्रतिशत तक का अनुदान देती है। इन योजनाओं के लिए पात्र किसानों के चयन को लेकर अधिकारियों पर भेदभाव के आरोप भी लगते रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने अब पूरी व्यवस्था ऑनलाइन कर दी है। सरकार ने ऐसा पोर्टल बना दिया है जहां किसान जैसे ही किसी योजना का लाभ लेने के लिए खुद को पंजीकृत करेगा, सॉफ्टवेयर उस किसान का वरीयता क्रम तय कर देगा
विज्ञापन
विज्ञापन

अब योजना का लाभ लेने, चयन और भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है। लेकिन इसमें एक बदलाव किया गया है कि पहले आओ और पहले पाओ की तर्ज पर किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। जो किसान पोर्टल पर योजना का लाभ लेने के लिए पहले आवेदन करेगा उसे पहले लाभ दिया जाएगा।

----
बीज अनुदान योजना में हुआ बदलाव
कृषि उप निदेशक विजय शंकर यादव ने बताया अभी तक पंजीकृत किसानों को तीन साल में एक बार नया बीज सब्सिडी पर मिलता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यानी यदि किसान के पास दो हेक्टेयर भूमि है और पिछले साल किसान ने एक हेक्टेयर भूमि के लिए बीज लिया और एक हेक्टेयर के नहीं लिया तो ऐसे किसान अगली साल बची भूमि के लिए नया बीज सब्सिडी पर ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed