फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भारत-पाकिस्तान मैच ने बढ़ती रही दर्शकों की धड़कनें

भारत-पाकिस्तान मैच ने बढ़ती रही दर्शकों की धड़कनें

Mon, 19 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान मैच ने बढ़ती रही दर्शकों की धड़कनें
शिकोहाबाद। क्रिकेट जगत में चिर प्रतिद्वंदी दो टीमों के आमने-सामने आते ही मैच का मजा दूना हो जाता है। यह आनंद और उत्साह उस समय चौगुना हो जाता है, जब किसी ट्राफी के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होती हैं।
विज्ञापन


रविवार को भी चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी की। मैच से पूर्व क्रिकेट प्रेमियों ने अपने अंदाज में भगवान से भारत की जीत के लिए दुआ की। रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण सभी लोगों को भारत और पाकिस्तान के मध्य होने वाले चैंपियंस ट्राफी के फायनल को देखने की लालसा थी। सुबह से ही लोगों ने अपने काम-काज निपटा लिए और दोपहर तीन बजे का इंतजार करने लगे। जैसे ही मैच का समय हुआ, लोगों ने टीवी सैट खोल लिए और मैच देखने के लिए एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


दोपहर से सड़कों पर भी सन्नाटा नजर आने लगा। जैसे ही टीम इडिया ने टॉस जीता, समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भारत की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी से पाकिस्तान के बल्लेबाज जूझते नजर आए। जैसे ही अच्छी गेंद आती और पाकिस्तानी बल्लेबाज को छकाती हुई निकल जाती तो समर्थक तालियां बजा कर गेंदबाज का स्वागत करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अच्छी गेंद पर बल्लेबाज द्वारा चौका-छक्का मारने पर मायूस हो जाते। जब पाकिस्तान टीम का एक बिकेट गिरा, तो दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन अंपायर ने जैसे ही नो वोल का इशारा दिया, समर्थक मायूस हो गए। पूरे मैच में भारत टीम के समर्थकों में उत्साह और आनंद का वातावरण बना रहा। वहीं टीम इंडिया द्वारा चौके-छक्के मारने पर समर्थक उछल जाया करते थे।


मुस्लिम इलाके में मैच को लेकर ज्यादा उत्साह देखा गया। युवा टीवी सैट के आगे जमा हो गए। यहां पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। पाकिस्तान के खिलाड़ी ने अच्छी गेंद पर अच्छा शॉट मारा तो दर्शकों ने उसकी सरहना की। लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ियों का जमकर उत्साह बढ़ाया और सभी ने टीम इंडिया की जीत की कामना की।
फोटो संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed