फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हर बड़ी घटना की लोकेशन लेगा शासन

हर बड़ी घटना की लोकेशन लेगा शासन

Wed, 14 Jun 2017 12:00 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
हर बड़ी घटना की लोकेशन लेगा शासन
पुनीत शर्मा (मथुरा)। प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए अफसरों पर शिकंजा कस दिया है। सहारनपुर हिंसा और मथुरा हादसे से सबक लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। अब हर बड़ी घटना पर डीएम और एसएसपी साथ पहुंचेंगे। शासन इनकी लोकेशन भी लेगा और घटना स्थल पर कब या कितनी देर बाद अफसर पहुंचे यह भी पता किया जाएगा। इसे क्रास चेक किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार को लगातार इनपुट मिल रहा है कि घटनाओं के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच नहीं रहे हैं या घंटों बाद पहुंचते हैं। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता है। कानून व्यवस्था का सवाल खड़ा हो जाता है। सहारनपुर हिंसा में भी अफसरों की लापरवाही सामने आई थी। राज्य सरकार ने केंद्र को जो रिपोर्ट भेजी थी उसमें कहा था कि सहारनपुर के जिलाधिकारी और एसएसपी के बीच समन्वय की कमी थी।
विज्ञापन


प्रशासन स्थिति का आंकलन ही नहीं कर पाया था। प्रशासन ने जुलूस की अनुमति दे दी लेकिन पुलिस को बताया ही नहीं गया था। मथुरा में भी यही स्थिति रही। रविवार को मथुरा-भरतपुर मार्ग पर मकेरा पुलिया से टकराकर इनोवा नहर में गिर गई थी दस लोगों की मौत हो गई। मगोर्रा थाने की पुलिस तो तत्काल पहुंच गई थी लेकिन प्रशासनिक अफसर आठ बजे के बाद पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी पुलिस और प्रशासन के बीच तालमेल का आभाव रहा। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि अफसरों की लापरवाही रही है। अगर अधिकारी तत्काल घटना पर पहुंचते हैं तो उससे उनकी सक्रियता पता चलती है। पब्लिक का आक्रोश भी तत्काल समाप्त हो जाता है।


जब अधिकारी समय से नहीं पहुंचेंगे तो पब्लिक को विरोधी लोग भड़का देते हैं। इससे हालात बिगड़ जाते हैं। श्रीकांत शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी डीएम और पुलिस कप्तान को निर्देश दिए गए हैं कि वह घटना के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे। एसएसपी और डीएम साथ निकलें। एसडीएम और सीओ साथ होने चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मौके पर न पहुंचने वाले अफसरों पर शासन सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed