फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   70000 consumers to stop receiving cylinders from tomorrow

एलपीजी पर बड़ा अपड़ेट: 1 अक्तूबर से बदल गए नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगा सिलिंडर; गैस बुकिंग की गई बंद

Wed, 30 Sep 2026 08:02 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2026 08:02 AM IST
सार

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए आधार ई-केवाईसी की समयसीमा 30 सितंबर को खत्म हो रही है। 1 अक्तूबर से ई-केवाईसी नहीं कराने वाले करीब 70 हजार उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग बंद होने के साथ सिलिंडर की आपूर्ति और सब्सिडी भी रुक सकती है।
 

विज्ञापन
70000 consumers to stop receiving cylinders from tomorrow
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : संवाद

विस्तार

रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य की गई आधार ई-केवाईसी प्रक्रिया की अंतिम समयसीमा 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। इसके साथ ही 1 अक्तूबर से ई-केवाईसी न कराने वाले करीब 70 हजार उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग बंद होगी और उन्हें सिलिंडर की आपूर्ति नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन


जिले में तेल कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग की ओर से बार-बार मियाद बढ़ाए जाने के बाद भी हजारों उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना सत्यापन नहीं कराया है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, उनके कनेक्शन अस्थायी रूप से निलंबित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही ऐसे उपभोक्ताओं की एलपीजी सब्सिडी भी रोक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जीवाड़े और बेनामी कनेक्शनों पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। 30 सितंबर की समयसीमा के बाद पोर्टल स्वतः ही बिना ई-केवाईसी वाले खातों के लिए बुकिंग ब्लॉक कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed