फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   70 days waiting for licence

लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए 70 दिन की वेटिंग

Thu, 22 Jul 2021 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
70 days waiting for licence
आगरा। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मारामारी बढ़ गई है। लर्निंग लाइसेंस के लिए 41 दिन तो स्थायी के लिए 28 दिन बाद की तारीखें दी जा रही हैं। नवीनीकरण कराने वालों को तीन माह का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में आवेदकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य कोरोना संक्रमण के कारण अप्रैल में बंद रहा। मई में सीमित संख्या में स्थायी लाइसेंस बनना शुरू हुए मगर लर्निंग लाइसेंस नहीं बनाए गए। जून से सभी तरह के लाइसेंस बनना शुरू हो गए। लर्निंग लाइसेंस प्रतिदिन 300, स्थायी 280 बनाए जा रहे हैं, जबकि कोरोना संक्रमण से पहले प्रतिदिन लर्निंग लाइसेंस 450 और स्थायी 350 तक बनाए जा रहे थे।
विज्ञापन

स्लॉट कम होने के कारण आवेदकों का दबाव सारथी साफ्टवेयर पर पड़ रहा है। लर्निंग लाइसेंस के लिए 20 जुलाई को आवेदन करने वालों को 26 अगस्त की तारीख टेस्ट के लिए दी जा रही है तो वहीं स्थायी के आवेदकों को 18 अगस्त की तारीख दी जा रही है। नवीनीकरण कराने वालों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 20 जुलाई को नवीनीकरण का आवेदन कराने वालों को बॉयोमीट्रिक आदि प्रक्रिया के लिए 26 सितंबर की तारीख दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरआई उमेश कटियार ने बताया कि लाइसेंस के लिए अब भीड़ ज्यादा बढ़ गई है। चूंकि ऑनलाइन स्लॉट दिए जाते हैं, ऐसे में विभागीय कर्मचारियों का कोई हस्तक्षेप नहीं है। स्लाट की संख्या बढ़ाने पर ही लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed