{"_id":"58fa5cc84f1c1bff568b500d","slug":"67-teacher-in-black-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: मंडल में 67 शिक्षक काली सूची में डाले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: मंडल में 67 शिक्षक काली सूची में डाले गए
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षा समाप्त होने के बाद डिबार शिक्षकाें की सूची जारी की गई है। मंडल के 67 शिक्षक काली सूची में शामिल हैं। इसमें सर्वाधिक 49 मैनपुरी के हैं। आगरा में 10, फिरोजाबाद-मथुरा के चार-चार शिक्षक डिबार किए गए हैं।
बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव के आदेश पर डीआईओएस कार्यालय से डिबार शिक्षकों की सूची मूल्यांकन केंद्राें पर भेज दी गई है। उप नियंत्रकाें को निर्देश दिया गया है कि इन शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में शामिल न किया जाए। इनको परिषद के सभी पारिश्रमिक कार्यों से वंचित रखा जाएगा। बोर्ड परीक्षा के दौरान उड़नदस्ताें को संबंधित शिक्षकों की भूमिका परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ मिली थी। रिपोर्ट बोर्ड को भेजी गई थी। इस आधार पर शिक्षकों को काली सूची में शामिल किया गया है।
आगरा में राष्ट्रीय इंटर कालेज, बरहन के शिक्षक विनोद कुमार शुक्ला, एसएसपीआर इंटर कालेज, अछनेरा के देवेंद्र कुमार द्विवेदी, डीएवी इंटर कालेज कुंडौल के अर्जुन सिंह धाकरे, केसीसीएस इंटर कालेज धिमश्री के नरेंद्र कुमार चाहर व महराज सिंह त्यागी, चंद्रा बालिका विद्यापीठ इंटर कालेज की सुधा वर्मा, नर्मदा देवी कन्या इंटर कालेज, अजीजपुर के हरेंद्र कुशवाह, चुन्नीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बगदां बरौली अहीर के प्रधानाचार्य रमाकांत रावत, शिक्षक हरेश शर्मा, लिपिक पंकज शर्मा को काली सूची में शामिल किया गया है।