{"_id":"6416047377ac17eb0c037894","slug":"628-crore-property-of-gangster-criminal-seized-kasganj-news-c-25-1-94875-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गैंगस्टर अपराधी की 6.28 करोड़ की संपत्ति की गई जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गैंगस्टर अपराधी की 6.28 करोड़ की संपत्ति की गई जब्त
Sun, 19 Mar 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। हत्या, जानलेवा हमला, जुआ सट्टा जैसे अपराध करके संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर के शातिर अपराधी राजबहादुर उर्फ सुल्लन सिंह की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में कुर्क की गई है। तीन दिन पूर्व जिलाधिकारी ने संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर 6.28 करोड़ रुपये की संपत्ति चिह्नित करके जब्त करने की कार्रवाई शनिवार को की गई।
पटियाली थाने में पिछले वर्ष शातिर अपराधी राजबहादुर पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इस मुकदमा पंजीकरण के पश्चात अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के चिह्निकरण के लिए कार्रवाई की गई। संपत्ति चिह्नित होने के बाद जिलाधिकारी न्यायालय से संपत्ति जब्त करने का आदेश मांगा गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने तीन दिन पूर्व शातिर अपराधी की संपत्ति को जब्त करने का आदेश पारित किया। आदेश पारित होने के बाद शनिवार को पटियाली सीओ आरके तिवारी मौके पर पहुंचकर मुनादी कराई। आस पास के लोगों को कार्रवाई का साक्षी बनाने के लिए एकत्रित किया गया। दीवारों पर संपत्ति कुर्क करने का इश्तिहार लिखवाया गया। पुलिस ने कुल 62882500 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। कुर्क संपत्ति एक विद्यालय भवन है। जिसकी अनुमानित कीमत पांच करोड़ 65 लाख रुपये है। जबकि एक भूमि पर होटल बना हुआ है। जिसकी बाजार की अनुमानित कीमत 6382500 रुपये है। शातिर अपराधी पर 13 आपराधिक मामले एटा और कासगंज जिले में दर्ज हैं।
- शातिर गैंगस्टर राजबहादुर उर्फ सुल्लन की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में कुर्क की गई है। कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 62882500 रुपये है। अभी अचल संपत्ति की कुर्क हुई है। चल संपत्ति की कुर्की और की जाएगी। सौरभ दीक्षित, एसपी।