{"_id":"6762be9bdfe9246471063364","slug":"628-boxes-of-liquor-being-taken-from-chandigarh-to-bihar-caught-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-128880-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही 628 पेटी शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही 628 पेटी शराब पकड़ी
Wed, 18 Dec 2024 05:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 18 Dec 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही 628 पेटी शराब पकड़ी
- स्वाट ने बिछवां पुलिस के साथ की कार्रवाई, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। चंड़ीगढ से बिहार बिक्री के लिए ले जाई जा रही गैर प्रांत की शराब की एक बड़ी खेप स्वाट टीम ने बिछवां पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई के दौरान पकड़ी। बुधवार को एसपी विनोद कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कंटेनर से 628 पेटियां बरामद हुईं हैं। एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब कंटेनर आदि की कुल कीमत एक करोड़ से अधिक है।
पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई के संबंध में बताया कि स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित, सह प्रभारी राधेश्याम यादव को सूचना मिली थी कि बिछवां क्षेत्र से होकर बिहार के लिए गैर प्रांत की शराब की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इस सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास के निर्देशन में बिछवां पुलिस और स्वाट ने मंगलवार की रात वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान बताए गए कंटेनर को जब जीटी रोड पर रोकने का प्रयास किया तो चालक ने तेजी के साथ गाड़ी को भगा दिया, लेकिन थाना क्षेत्र में ही कंटेनर पकड़ लिया गया। हालांकि एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मौके से एक तस्कर दिलीप चौधरी निवासी गांव पावड़ो की ढांडी कपूरडी बाडमेर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया। गाड़ी की तलाशी के दौरान गैर प्रांत की शराब की 628 पेटी शराब बरामद हुई।
पूछताछ करने पर तस्कर ने बताया कि बिहार में शराब बंदी के चलते वह लोग अन्य प्रदेश शराब लाते हैं और बिहार में चार से पांच गुना दाम में बिक्री कर लाभ कमाते हैं। उसे वर्ष 2021 में एनसीबी ने जयपुर से अफीम के साथ पकड़ा था। यह माल उसने चंड़ीगढ से लादा था और बिहार लेकर जा रहे थे। उसके भागे हुए साथी गोपाल काकर उर्फ विक्की निवासी सैडवा बाडमेर राजस्थान के बताए स्थान पर शराब लेकर जानी थी।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि भागे हुए शराब तस्कर को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान बरामद शराब, कंटेनर आदि की कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये हैं। गिरफ्तार किए गए तस्कर को चालान कर जेल भेजा गया है।