{"_id":"6a97ab4b8011048fcd0fdcc0","slug":"620-families-get-plots-in-gangapuram-township-lottery-allocation-streamed-live-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगापुरम टाउनशिप: स्कूली बच्चों ने निकालीं किस्मत की पर्चियां, 620 आवेदकों को मिला आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगापुरम टाउनशिप: स्कूली बच्चों ने निकालीं किस्मत की पर्चियां, 620 आवेदकों को मिला आशियाना
Wed, 02 Sep 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:21 AM IST
सार
आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा योजना के तहत गंगापुरम टाउनशिप के 620 भूखंडों का मंगलवार को लॉटरी के जरिए आवंटन किया गया। सूरसदन में स्कूली छात्र-छात्राओं ने पर्चियां निकालीं, जबकि आवेदकों ने पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारण देखा।
विज्ञापन
गंगापुरम और नर्मदापुरम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे 620 परिवारों का इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की ग्रेटर आगरा योजना के तहत सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया में जैसे ही लोगों के नाम खुले, खुशी से कई आंखें नम हो गईं और लोगों ने अपनों को गले लगाकर अपनी इस बड़ी खुशी का इजहार किया। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की ग्रेटर आगरा योजना के तहत गंगापुरम टाउनशिप (टी-3) के भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हुई।
गायत्री पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पर्चियां निकालकर आवंटन की प्रक्रिया पूरी की, जिसका दूर-दराज बैठे आवेदकों ने यू ट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए सीधा प्रसारण देखा। लॉटरी के माध्यम से एलआईजी श्रेणी के 76, एमआईजी-वन के 270, एमआईजी-टू के 49, एचआईजी-वन के 122 और एचआईजी-टू श्रेणी के 103 भूखंडों का आवंटन किया गया।
कुल 620 भाग्यशाली आवेदकों को प्लॉट मिलने से उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। रिटायर्ड जज दिनेश कुमार शर्मा और प्रशिक्षु आईएएस हेमंत की विशेष मौजूदगी में कराई गई इस पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता की लोगों ने जमकर सराहना की। इस दौरान प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम.अरुन्मौली सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।