फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   62 colleges gave representation to make examination center

62 कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए दिया प्रत्यावेदन

Sun, 16 Jan 2022 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
62 colleges gave representation to make examination center
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 64 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने केंद्र बनवाने के लिए प्रत्यावेदन दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त प्रत्यावेदन जिला परीक्षा समिति के पास भेजे जा रहे हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति इस पर अंतिम निर्णय लेने के बाद बोर्ड को सूचना भेजेगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के लिए जिले में 106 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। 10 जनवरी को बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन कर सूची जारी कर दी थी। परीक्षा केंद्र के साथ ही छात्र आवंटन का कार्य भी कर दिया गया था। परीक्षा केंद्रों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के प्रधानाचार्यों से आपत्तियां मांगी थीं। 15 जनवरी तक मांगी गई आपत्तियों के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को 62 कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने अपने कॉलेज को केंद्र बनाने के लिए प्रत्यावेदन दिया है।
विज्ञापन

जो प्रत्यावेदन प्राप्त हुए हैं उन्हें जिला परीक्षा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिला परीक्षा समिति उन पर निर्णय लेगी। इसके बाद सूचना सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed