{"_id":"5c3f6df6bdec22732854bbcf","slug":"61547660790-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में तलाशे जाएंगे विशिष्ट लोगों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में तलाशे जाएंगे विशिष्ट लोगों के नाम
विज्ञापन
मतदाता सूची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मतदाता सूची तैयार हो चुकी है। अब महज अंतिम प्रकाशन होना रह गया है। मतदाता सूची में किसी भी विशिष्ट व्यक्ति का नाम न छूट जाए। इसके लिए मतदाता सूची का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रैंडम सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व ने सभी बीएलओ, तहसीलदार और एसडीएम को मतदाता सूची दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी किसी भी ब्लॉक, पंचायत की सूची को रेंडम सत्यापन कर सकते हैं।
पूर्व में मतदान के दौरान कई बार जनप्रतिनिधि अथवा अति विशिष्ट लोगों के नाम मतदाता सूची से नदारद होते हैं। इस बार इस तरह की गलती से बचने के लिए अपने-अपने क्षेत्र की सूची का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए है। इसके बादी सूची का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी को होगा।
- इनको किया गया है विशिष्ट सूची में शामिल
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विशिष्ट तथा अति विशिष्ट सूची में सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, एमएलसी, पूर्व एमएलसी, पूर्व विधायक, साहित्य से जुड़े हुए लोग, खेलकूद से जुड़ी हस्तियां, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, वैज्ञानिक आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
तहसीलदार और एसडीएम बना रहे सूची
एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि जिले के अति विशिष्ट लोगों की सूची तहसीलदार और एसडीएम तैयार कर रहे हैं। इनका सत्यापन औचक संबंधित मतदाता सूची में किया जाएगा।