फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   फौती दर्ज कराने के नाम पर लेखपाल ले रहा सुविधा शुल्क

फौती दर्ज कराने के नाम पर लेखपाल ले रहा सुविधा शुल्क

Mon, 10 Dec 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
फौती दर्ज कराने के नाम पर लेखपाल ले रहा सुविधा  शुल्क
मैनपुरी। तहसील करहल के गांव पतारा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि फौती दर्ज करने के नाम पर लेखपाल सुविधा शुल्क ले रहा है। डीएम को ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामसभा पतारा के ग्रामीण सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के बाद डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है गांव में कई लोगों के नाम फौती में दर्ज होने हैं। लेखपाल से कई बार संपर्क करने के बाद भी लेखपाल उनके नाम फौती में दर्ज नहीं कर रहा है। फौती दर्ज करने के नाम पर लेखपाल वसूली कर रहा है।
विज्ञापन


जिन ग्रामीणों से वसूली होती है उनके नम फौती में दर्ज कर देता है। विरोध करने वाले ग्रामीणों को लेखपाल दलित उत्पीड़न के मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। ज्ञापन में लेखपाल के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस मौके पर अहिवरन, शौकी सिंह, वीरभान, बलवंत सिंह, विनय कुमार, बालिस्टर सिंह, राघवेंद्र, महेश सिंह, सुग्रीव, लालू, प्रदीप, रामलखन, सुरेंद्र सिंह, अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed