{"_id":"5bf2fb99bdec227eda031fda","slug":"61542650777-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलाऊ में जेई सहित विद्युत विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उलाऊ में जेई सहित विद्युत विभाग की टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। सोमवार को बकाए विद्युत बिल पर कनेक्शन काटने गए अवर अभियंता व उनकी टीम को ग्राम प्रधान ने अपने साथियों सहित दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। गाड़ी में तोड़फोड़ के साथ ही सरकारी मोबाइल, हजारों की नकदी छीन ली। दस्तावेजों को भी फाड़ दिया। टीम ने खेतों में भागकर जान बचाई।
थाना क्षेत्र के गांव उलाऊ निवासी केला देवी पर बिजली बिल का करीब ढाई लाख रुपया बकाया है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे अवर अभियंता नरेन्द्र सिंह, लाइनमैन जयवीर सिंह, डिस्कनेक्शन टीम के सुपरवाइजर संतोष कुमार, सोनू शर्मा, रवि व अनिल शर्मा बोलेरो संख्या यूपी 86 आर 5205 से सोमवार को गांव में उनका नलकूप कनेक्शन काटने गए थे।
इस दौरान मौके पर मिले उनके पुत्र ग्राम प्रधान विजय कुमार उर्फ पप्पू यादव पुत्र राजाचरन सिंह ने एक दर्जन साथियों के साथ कनेक्शन काटने का विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उक्त लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़ने के साथ ही टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। टीम के सदस्य जान बचाकर खेतों में भागने लगे।
विज्ञापन
अवर अभियंता नरेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उनका सरकारी मोबाइल, बिल के रखे 7440 रुपये भी छीन लिए। सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। अवर अभियंता नरेन्द्र सिंह ने थाना टूंडला में आरोपियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। वहीं ग्राम प्रधान विजय कुमार ने मारपीट की घटना से इनकार किया है।
थाना प्रभारी, टूंडला बीडी पांडेय ने बताया कि विद्युत अवर अभियंता ने घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर जांच कराते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी जायेगी। अगर जांच में कोई दोषी है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।