{"_id":"5bf2f72fbdec22697879cfed","slug":"61542649647-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में श्वांस से पीड़ित मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में श्वांस से पीड़ित मरीज की मौत
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में सर्दी बढ़ते ही श्वांस के मरीजों की संख्या बढ़ चली है। श्वांस से पीड़ित मरीजों की आए दिन मौत हो रही है। एक सप्ताह में आठ मरीजों की श्वांस से पीड़ित होकर मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल में भर्ती एक और व्यक्ति की श्वांस से पीड़ित होने पर मौत हो गई।
सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। श्वांस से पीड़ित 11 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया, जबकि तीन मरीजों को गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव दरवाह निवासी अजुद्दी सिंह के 60 वर्षीय पुत्र रामसेवक को पिछले कुछ दिनों से श्वांस की दिक्कत थी।
परिजन सोमवार को गंभीर हालत होने पर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान रामसेवक ने दम तोड़ दिया। श्वांस से पीड़ित राधेश्याम, फिरंगीलाल और नारायन देवी को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल से मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया। डॉ. आकांक्षा सिंह ने बताया कि रामसेवक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उन्हें श्वांस की दिक्कत थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।