{"_id":"5beef815bdec22696f0099b7","slug":"61542387733-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में अब लगेंगे ऑल वेदर बल्ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में अब लगेंगे ऑल वेदर बल्ब
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
कोहरे के लिए तैयार नहीं हुई डिपो की बसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। रोडवेज विभाग ने सर्दी से यात्रियों को बचाने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। बसों में वाइपर लगाने का काम तेज हो गया है। वहीं कोहरे के मद्देनजर बसों में इस बार फॉग लाइट के स्थान पर ऑल वेदर बल्ब लगाए जा रहे हैं।
डिपो पर 88 बसों का बेड़ा है। इसमें 63 बसें विभाग की हैं और 25 बसें अनुबंधित हैं। रात में चलने वाली बसों में लाइटें एवं वाइपर आदि लगी हैं, लेकिन दिन में चलने वाली सभी बसों में वाइपर नहीं हैं। इसके साथ ही कई बसों में खिड़कियों के शीशे टूटे हैं। ऐसे में बसों की खिड़कियों के टूटे शीशों को बदलवाने का काम शुरू कर दिया गया है। विभाग अधिकारियों की माने तो एक सप्ताह में सभी बसों की खिड़कियों में शीशे लग जाएंगे। वहीं सभी बसों में वाइपरों एवं लाइटों की व्यवस्था कर दी जाएगी। वहीं ऑल वेदर बल्बों से विभाग से खर्चा भी बचेगा। विभाग को अतिरिक्त लाइटों को नहीं लगाना होगा। ये बल्ब सभी मौसम में कार्य करेंगे। फॉग अधिक होने पर ये बल्ब हल्का पीला होकर फॉग लाइट का काम करेगा।
यात्रियों को सर्दी के मौसम में परेशानियां नहीं होने दी जाएंगी। विभाग द्वारा सभी बसों में खिड़कियों में शीशे लगाए जा रहे हैं। वहीं चालकों को परेशानी न हो इसके लिए सभी बसों में वाइपर लगाए जा रहे हैं। एके सिंह, एआरएम, कासगंज
विज्ञापन
अनुबंधित बसों के मालिकों को भी दिए निर्देश
कासगंज। एआरएम एके सिंह ने कहा कि अनुबंधित बसों के मालिकों को बसों में सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। बसों में आगे सफेद, पीछे लाल एवं साइडों में पीले रंग की टेप पट्टी लगाने जाने तथा रिफ्लेक्टर लगाने को कहा है। इससे फॉग और रात में सामने या पीछे से आ रहे वाहन चालक को बस का पता लग सकेगा। इससे दुर्घटना होने की आशंका कम हो जाएगी।