फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पैमाइश करने आई टीम को फायरिंग कर दौड़ाया

पैमाइश करने आई टीम को फायरिंग कर दौड़ाया

Sun, 11 Nov 2018 10:25 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
पैमाइश करने आई टीम को फायरिंग कर दौड़ाया

विज्ञापन
अवागढ़। ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच नापजोख कर रही राजस्व टीम की मौजूदगी में फायरिंग हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग बंद कराई। बाद में, गलत कब्जा करने का आरोप लगाते हुए गांव के काफी लोग अवागढ़ थाने पहुंच गए। हालांकि बाद में राजनीतिक हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया।

थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव मीसाकलां स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास ग्राम सभा की जमीन है। जमीन पर गांव के कुछ दबंग कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। ग्रामीण और प्रधान दबंगों का विरोध कर रहे है। रविवार को कब्जा करने के इरादे से एक पक्ष तहसीलदार सहित लेखपाल को लेकर पैमाइश कराने के लिए मौके पर पहुंचा। जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे।
विज्ञापन



तभी दो पक्षों के बीच गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। कुछ ही देर में राजस्व टीम की मौजूदगी में ही दोनों ओर से फायरिंग हो गई। इसे देख राजस्व टीम कर्मचारी छुपकर बैठ गए। सूचना पर अवागढ़ पुलिस पुलिस के साथ डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग बंद कराते हुए कुछ लोगों को असलाह सहित हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गांव के काफी लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर थाना अवागढ़ पहुंच गए और राजस्व टीम पर सरकारी भूमि पर कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मामले की जानकारी पर चेयरमैन महेशपाल सिंह सहित अन्य राजनीतिक लोग थाने पहुंच गए। थाने पहुंचे राजनेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका। थाना प्रभारी अवागढ़ ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है।
-----
पुलिस को नहीं दी थी सूचना
एटा। ग्राम सभा की जमीन की पैमाइश करने पहुंचे तहसीलदार सहित अन्य राजस्व कर्मचारियों ने थाने पर पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। खुद मौके पर पहुंच कर जमीन की पैमाइश करने लगे थे। इस पर ग्रामीणों ने फायरिंग करते हुए टीम को दौड़ा दिया। थाना प्रभारी अवागढ़ ने बताया कि राजस्व टीम ने थाने पर पैमाइश करने संबंधी कोई सूचना नहीं दी थी।

पुलिस ने बरामद की दोनाली बंदूक
पैमाइश कराने पहुंची टी पर दोनाली बंदूक से फायरिंग की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदूक को बरामद कर लिया है। बंदूक स्वामी के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
-----------
तहसीलदार के किया लिखित समझौता
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया था। राजनैतिक हस्तक्षेप के बाद थाने पहुंचे तहसीलदार ने लिखित रुप से समझौता कराया। इसके बाद पुलिस ने पांचों लोगों को छोड़ दिया है।
----------
तत्कालीन एसडीएम भी करा चुके हैं पैमाइश
गांव में सात माह पूर्व तत्कालीन एसडीएम विजय कुमार ने पैमाइश कराई थी लेकिन उस समय भी एक पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ था। इस मामले को लेकर रविवार को तहसीलदार फिर पैमाइश कराने पहुंचे थे।


किसान की जमीन के पास ही ग्राम समाज की जमीन है। हम लोग पैमाइश करा रहे थे। तभी गांव के कुछ लोगों ने विरोध करते हुए फायरिंग कर दी। मामला निपट गया है।
विजय कुमार छत्रपति, तहसीलदार - जलेसर
निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। फायरिंग करने वाले आरोपियों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा।
आशीष तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed