{"_id":"5bdf369abdec2269b169978a","slug":"61541355162-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में युवक की गोली मारकर हत्या
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने गए युवक की दोस्त सहित दो लोगों ने गोली मार हत्या कर दी। मामले की रिपोर्ट मृतक के चाचा ने थाना रिजोर में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है। मृतक अलीगढ़ में बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा था।
थाना रिजोर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सई निवासी सनी उर्फ प्रवीन (18) पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह अलीगढ़ में रहकर बीफार्मा की पढ़ाई करता था।
उसी के साथ रिजोर क्षेत्र के ही दौलतपुर कुरीना निवासी पंकज भी पढ़ाई करता है। शनिवार को पंकज की बहन की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए सनी पंकज के घर गया था। आरोप है देर रात सनी की गोली मार हत्या कर दी गई। इसकी रिपोर्ट मृतक के चाचा सुखवीर प्रधान ने थाना रिजोर में मृतक के दोस्त पंकज और गांव के युवक संजय के खिलाफ दर्ज कराई है।
चाचा ने बताया कि मृतक पर पंकज के बीस हजार रुपये उधार थे। इसको लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसके बाद हाथापाई तक बात पहुंच गई। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी गोली मार हत्या की है। वहीं थाना प्रभारी रिजोर जितेंद्र भदौरिया ने बताया कि तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-----
हर्ष फायरिंग में गोली लगने की है चर्चा
एटा। गोली लगने से हुई युवक प्रवीन की मौत को लेकर यह भी चर्चा है कि रात में बारात आने पर हर्ष फायरिंग हो रही थी। उसी दौरान सनी के गोली लग गई। इसके बाद मामले की रिपोर्ट गोली मार हत्या करने की दर्ज कराई गई है। जिस पर पुलिस जांच कर सबूत जुटा रही है।
---------
और थम गया खुशी का माहौल
एटा। शादी समारोह में हो रहे कार्यक्रम को देखकर लोगों में काफी खुशी का माहौल था। लोग बैंडबाजे के साथ नाच गाने कर रहे थे। अचानक चली गोली से हुई युवक की मौत के बाद सारी खुशियां गमगीन हो गई और शादी कार्यक्रम रुक गया। इतना ही नहीं घटना के बाद अधिकांश लोग रात में ही अपने घरों के लिए निकल गए।