फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अवकाश निरस्त, फिर भी आफिस नहीं पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी

अवकाश निरस्त, फिर भी आफिस नहीं पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी

Fri, 19 Oct 2018 12:07 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
अवकाश निरस्त, फिर भी आफिस नहीं पहुंचे अधिकारी और  कर्मचारी
मथुरा। रामनवमी और दशहरा के त्योहार के दौरान नगर में सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों का पूर्व घोषित अवकाश निरस्त करते हुए सभी को उपस्थित होने के आदेश दिए। इसके साथ हिदायत भी दी कि आदेश का उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, स्वास्थ्य कार्यालय को छोड़कर नगर निगम का कोई पटल नहीं खुला।
विज्ञापन


घोषित सार्वजनिक अवकाश की सूची में रामनवमी और दशहरा दर्ज हैं। लेकिन, इसके एक दिन पहले नगर आयुक्त समीर वर्मा ने रामनवमी और दशहरा 18 अक्तूबर और 19 अक्तूबर का अवकाश निरस्त करने का आदेश जारी किया। इसमें सभी अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थित रहने को कहा गया।
विज्ञापन


आदेश की अवहेलना पर विभागीय कार्रवाई की हिदायत दी गई, लेकिन अवकाश निरस्त होने के बाद भी रामनवमी को नगर निगम कार्यालय में कोई आफिस नहीं खोला गया। कुछ कर्मचारी ही इधर उधर घूमते नजर आए। स्वास्थ्य विभाग के पटल ही खुले थे। बाकी अधिकारियों के कार्यालय कक्षों पर भी तालेबंदी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed