फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बुढ़वा मंगल पर हुई हनुमान जी की आराधना

बुढ़वा मंगल पर हुई हनुमान जी की आराधना

Tue, 25 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बुढ़वा मंगल पर हुई हनुमान जी की  आराधना
मैनपुरी। बुढ़वा मंगल पर जिले भर में पवन सुत हनुमान की आराधना की गई। लोगों ने विधिविधान से हनुमान जी को चोला चढ़ाया। इसके साथ ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। दिन भर मंदिरों में पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा है।
विज्ञापन



सोमवार से ही मंदिरों में बुढ़वा मंगल की तैयारियां शुरू हो गई थी। साफसफाई के साथ ही मंदिरों को सजाया गया था। मंगलवार को सुबह पांच बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। लोगों ने अपने आराध्य हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाकर उनकी आरती उतारी।
विज्ञापन



शहर के दुर्गा मंदिर, बड़ा हनुमान मंदिर, ब्रह्मदेव मंदिर समेत सभी मंदिरों में भक्तजनों ने पूजा अर्चना की। पूरे दिन मंदिरों में सुंदरकांड और भजन पूजन होता रहा। शाम को मंदिरों में भव्य आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने हनुमान जी की पूजा कर उनसे कष्टों से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के डीएन नगर में सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पर रामचरित मानस का पाठ पंडित अरुण पांडेय ने किया। पाठ के प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान अश्वमित्र चौहान, श्याम सिंह राठौर, पूरन सिंह भारती, राजेश सिंह, अशोक सिकरवार, किरन, ऊषा, पुष्पा, सार्थक आदि मौजूद रहे।


कस्बा बेवर में बुढ़वा मंगल के उपलक्ष्य में कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बेवर के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर बनकिया, रोडवेज बस स्टैंड मंदिर, कैप्टन ज्वैलर्स, वैश्य धर्मशाला के निकट, पुराना बाजार स्थित हनुमान शिव मंदिर समेत कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। देर शाम तक जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान होते रहे।


कुसमरा में धूमधाम के साथ बुढ़वा मंगल मनाया गया। नगर के हनुमान मंदिर पर भक्तों ने मनौतियशां पूरऌी होने पर नेजा चढ़ाया। वहीं नगर के पुलिस चौकी के पास स्थित हनुमान मंदिर, सदर बाजार तिराहा स्थित हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। गल्ला मंडी में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया गया।



ज्योंति में भक्तों ने विधिविधान के साथ बुढ़वा मंगल पर हनुमान जी की पूजा अर्चना की। कस्बा स्थित मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। इस अवसर पर भक्तों ने चोला आदि चढ़ाकर प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed