{"_id":"5b9fc031867a557eae2de7e8","slug":"61537196081-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबिया पाड़ा मेें चोरी की बिजली से चलते मिले 50 एसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबिया पाड़ा मेें चोरी की बिजली से चलते मिले 50 एसी
Updated Mon, 17 Sep 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र के चौबिया पाड़ा मेें चोरी की बिजली से एसी चलते मिले। आगरा, फिरोजाबाद व मथुरा की विजिलेंस टीम ने 24 मकानों में मीटर के बिना तथा मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी पकड़ी। चेारी की बिजली से 60 से अधिक एसी चल रहे थे।
सोमवार सायं 3:30 बजे आगरा की विजिलेंस एसपी बबिता साहू द्वारा गठित विजिलेंस टीम में शामिल फिरोजाबाद, आगरा तथा मथुरा की टीम, एक्सईएन प्रथम अरविंद पांडेय, एसडीओ सचिन शर्मा, एसडीओ विकास शर्मा तथा 10 जूनियर इंजीनियरों की टीम के साथ चौबियापाड़ा के रतनकुंड, सोने का कल्सा, दशभुजी गणेश आदि इलाके में बिजली की चेकिंग की।
इसमें 24 मकानों में डायरेक्ट तथा मीटर को बाईपास कर बिजली चलती मिली। सभी मकानों में दो से तीन व ज्यादा एसी लगे थे। एक्सईएन अरविंद पांडेय ने बताया कि 50 से अधिक एसी चोरी की बिजली से चल रहे थे। 24 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।