{"_id":"5b9e6beb867a5501346c2df0","slug":"61537108971-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम बाबा की हत्या चेलों ने ही की थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम बाबा की हत्या चेलों ने ही की थी
Updated Sun, 16 Sep 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। थाना बलदेव के गांव जटौरा में छह दिन पूर्व हुई श्याम बाबा की हत्या को अंजाम बाबा के दो चेलों ने मिलकर दिया था। पुलिस ने दोनों चेलों को गिरफ्तार कर बाबा की लूटी हुई चांदी की चेन और मोबाइल बरामद कर लिया।
11 सितंबर की देर रात्रि गांव जटौरा स्थित भोला बाबा मंदिर के पुजारी श्याम बाबा उर्फ सुमन गिरि की बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बदमाश बाबा का मोबाइल, चेन व अन्य सामान लूट ले गए थे। आश्रम में हुए कत्ल से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस मामले में 12 से भी ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
घटना के खुलासे में जुटी पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सुराग लगे जिसके इस वारदात में बाबा के चेलों पर ही शक हुआ। पुलिस ने अजय उर्फ टप्पू व मुकेश उर्फ लाला निवासी गांव हथकौली थाना बलदेव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों के कब्जे से श्याम का लूटा हुआ मोबाइल, दो चांदी की चेन बरामद कर ली। बलदेव पुलिस ने बताया कि मुकेश व अजय बाबा के पास रोजाना नशा करने जाते थे। बाबा की बड़ी-बड़ी बातों को सुनकर उनके मन में लालच आ गया और बाबा का गला दबाकर हत्या करना स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।