फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दशलक्षण महापर्व के पहले दिन भक्तिभाव से की पूजा-अर्चना

दशलक्षण महापर्व के पहले दिन भक्तिभाव से की पूजा-अर्चना

Fri, 14 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
दशलक्षण महापर्व के पहले दिन भक्तिभाव से की पूजा-अर्चना
फिरोजाबाद। शुक्रवार से शुरु हुए दशलक्षण महापर्व की सभी जैन मंदिरों में धूम रही। जिनेंद्र भगवान की अर्चना के लिए भोर से ही मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कई मंदिरों में सामूहिक पूजन भी किया गया। शाम को भी आरती के बाद सांस्कृति कार्यक्रम हुए। पहले दिन श्रावकों ने उत्तम क्षमा व्रत का पालन किया।
विज्ञापन


दशलक्षण पर्व के पहले दिन सुहागनगरी में भक्ति का अद्भुत नजारा देखा गया। सभी जैन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की खासी भीड़ नजर आई। सुबह मंदिरों में श्रीजी का अभिषेक किया गया। शांतिधारा के बाद पूजन किया गया। महिलाएं, पुरुष के साथ ही बच्चों ने जिनेंद्र भगवान को अघ्र्य समर्पित किए।
विज्ञापन


छदामीलाल जैन मंदिर में पूजन करने के श्रद्धालुओं का सुबह से ही आवागमन शुरु हो गया। दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचे। नसियाजी मंदिर में सुबह और शाम श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं, चंद्रप्रभु मंदिर खिड़की में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। जयपुर से पधारे विद्वान डा. शीतलचंद्र जैन ने दोपहर में तत्वार्थसूत्र का वाचन किया। उन्होंने उत्तम क्षमा व्रत पर विस्तार से चर्चा की। बाहुबलि जैन मंदिर नई बस्ती में भी पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को पांडेय राजेश जैन ने धर्मसभा में प्रवचन दिए। जैन नगर खेड़ा, सुहागनगर स्थित मुनिसुव्रतनाथ मंदिर, अट्टावाला जैन मंदिर, गली लोहियान मंदिर, इंद्रनगर कालोनी स्थित मंदिर में भी श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed