{"_id":"5b8199db42c7924655336824","slug":"61535220187-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समलैंगिक दोस्तों को काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समलैंगिक दोस्तों को काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। एक दूसरे का साथ न छोड़ने और समलैंगिक संबंध बनाने की परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों को थाने बुलाया और उनकी काउंसलिंग की। जब पुलिस ने दोनों पर सख्ती दिखाई तब दोनों अलग-अलग रहने पर राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
मोहल्ला खेड़ा में दो युवक एक देवी जागरण पार्टी में झांकी प्रस्तुत करने का काम करते हैं। इस दौरान दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। इस बीच दोनों ने एक दूसरे से संबंध भी बना लिए। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह पाते थे। परिजनों ने कई बार थाना पुलिस से शिकायत की। इस पर एक युवक ने आत्महत्या करने का भी प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया। काफी समय से दोनों युवकों के परिजन उन्हें अलग करने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह नहीं माने।
इस बीच एक युवक की शादी हो गई, लेकिन उसके बाद भी दूसरे युवक से अलग नहीं रह पा रहा था। मामला बढ़ता देख परिजनों ने शुक्रवार रात थाना पुलिस को सूचना दी और पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई। पुलिस दोनों को समझाया लेकिन उनकी समझ में नहीं आई। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दोनों अलग रहने को राजी हो गए। शनिवार दोपहर में पुलिस ने दोनों युवकों के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।