फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ईद उल-अजहा आज, अल्लाह की राह में दी जाएगी कुर्बानी

ईद उल-अजहा आज, अल्लाह की राह में दी जाएगी कुर्बानी

Tue, 21 Aug 2018 11:07 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
ईद उल-अजहा आज, अल्लाह की राह में दी जाएगी कुर्बानी
सुल्तान - फोटो : अमर उजाला
एटा। अकीदत के साथ बुधवार को ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। मुस्लिमों ने बकरे से लेकर कपड़े और अन्य चीजों की खरीदारी कर ली हैं ईदगाह, जामा मस्जिद के अलावा अन्य मस्जिदों में नमाज के वक्त मुकर्रर कर दिए हैं। वहीं लोगों ने मेहमाननवाजी के लिए दस्तरखान सजाने की भी तैयारी कर ली है। तीन दिन चलने वाले त्योहार के लिए एक दूसरे को दावत देकर बुलाया जा रहा है। मंगलवार को दूर रात तक बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए मंगलवार को बाजारों और पशु पैंठ में कुर्बानी के बकरों की खरीदारी हुई। साप्ताहिक बंदी के बाद भी बाजार खुले रहे। घंटाघर, बाबूगंज, हाथी गेट के अलावा गांधी मार्केट में लगे मंगल बाजार में मुस्लिम समाज के लोग नमाज के लिए नए कपड़ों की खरीदारी के अलावा सेवई और ड्राई फ्रूट्स खरीदते दिखाई दिए। ईद की नमाज को लेकर बच्चों में सबसे ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। बुधवार को ईद-उल-अजहा की नमाज अलीगंज, मारहरा, मिरहची, जलेसर, अवागढ़, सराय अगहत समेत 135 ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की जाएगी। ईदगाहों को रंगाीन रोशनी से सजाया गया है। जिले में सबसे ज्यादा भीड़ मुसाफिर खाना और नगला पोता ईदगाह में होगी। होती है। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

बकरों की खरीद हुई
अलीगंज रोड स्थित पशु पैंठ में मंगलवार को कुर्बानी के बकरों की खरीद हुई। मंडी में बकरे तो काफी महंगे थे लेकिन आठ से दस हजार रुपये तक बकरों की बिक्री अधिक हुई। कम खरीद होने के चलते पशुपालकों में मायूसी छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है नमाज का वक्त
एटा- मुसाफिर खाना ईदगाह- 8: 00 बजे
दरगाह नगला पोता- 8:30 बजे
अलीगंज- ईदगाह एटा रोड- 8:05 बजे
जैथरा- मस्जिद अलीगंज रोड 9:00 बजे
अवागढ़- ईदगाह, किला बाईपास- 9:00 बजे
जलेसर- ईदगाह, सनकपुर रोड- 9:00 बजे
मिरहची- ईदगाह, एटा रोड- 8:30 बजे
मारहरा- ईदगाह, मारहरा- 9:30 बजे
दरगाह खाने बरकातिया- 8:30 बजे
जामा मस्जिद मारहरा- 9:00 बजे
निधौलीकलां- ईदगाह, मोहल्ला कुरैशी- 8:00 बजे
पिलुआ और आसपुर पर रोके जाएंगे वाहन
ईद-उल-अजहा की नमाज के दौरान यातायात प्रबंधन को पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हैं। अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को पिलुआ थाने पर रोका जाएगा। जबकि कानपुर की ओर से आने वाले वाहन आसपुर चौराहे पर, अलीगंज से आने वाले वाहन अलीगंज चुंगी, आगरा से आने वाले वाहन क्रिश्चियन इंटर कालेज, शिकोहाबाद से आने वाले वाहन गंगनपुर पर रोके जाएंगे।
कस्बाई क्षेत्रों में चली तैयारियां
मिरहची/अलीगंज। कस्बा क्षेत्र में ईद उल जुहा को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों खास उत्साह नजर आ रहा है। लोगों ने मस्जिद और घरों सजाया कर अपना पर्व मनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली हैं। लोग बाजार में देर शाम तक खरीददारी करते रहे। अलीगंज में मुस्लिम समाज ने त्योहार की तैयारियां पूरी कीं। ईदगाह पर सुबह आठ बजे नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान नगर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

ईद आज, छाया उत्साह

कासगंज। मुस्लिम बस्तियां सजकर तैयार हो चुकी हैं। बस्तियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बस्तियों में झूले, स्टॉल आदि भी लग चुके हैं। नगर पालिका प्रशासन एवं नगर पंचायत प्रशासनों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की ईदगाहों में सफाई व्यवस्था का कार्य संपन्न कराया गया है। ईदगाह मार्गों पर भी व्यवस्थाएं निर्धारित की गई हैं। आवारा पशुओं को भी देर सायं से ही बाड़े में बंद कराना सुनिश्चित कर दिया गया। इसके लिए पशु पालकों को भी कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। पर्व के चलते बाजारों में भी काफी चहल पहल रही। लोगों ने बाजारों से पर्व से संबंधित खाद्य सामग्री व अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। जिससे दुकानों पर दिन भर भीड़भाड़ बनी रही। क्षेत्रों में लगने वाली पैंठों में भी बड़ी संख्या में लोग कुर्बानी देने के लिए बकरों की खरीद को पहुंचे।
कासगंज में नमाज का समय
आजादी गांधी इंटर कॉलेज सुबह 7:30 बज
बड़ी ईदगाह इस्माइलपुर रोड 8:00 बजे
पुरानी ईदगाह चकैया सुबह 8:00 बजे
ईदगाह छर्रा रोड सुबह 8:15 बजे
सराय मस्जिद सोरों गेट सुबह 8:00 बजे
सोरों में नमाज का समय
कासगंज गेट ईदगाह सुबह 8:बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed