फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   चार घंटे देरी से आए फिर भी अटल बिहारी को सुनने डटी रही थी भीड़

चार घंटे देरी से आए फिर भी अटल बिहारी को सुनने डटी रही थी भीड़

Fri, 17 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
चार घंटे देरी से आए फिर भी अटल बिहारी को सुनने डटी रही थी  भीड़
फीरोजाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सुहागनगरी से बेहद लगाव रहा। सक्रिय राजनीति के दौर में वह पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं करने ही नहीं आए बल्कि यहां प्रवास भी किया। उनकी भाषण शैली के लोग कायल हैं यही कारण था कि चार-चार घंटे देरी से आने पर भी भीड़ जहां की तहां थमी रहती थी। सुनने के बाद ही लोग जाते थे।
विज्ञापन


1963 में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने आए थे। रात्रि प्रवास हनुमान रोड स्थित रामजीलाल गुप्ता के निवास पर किया था। 1974 के विधानसभा चुनाव में जनसंघ के प्रत्याशी, साहित्यकार स्व. गोपाल प्रसाद अग्रवाल के समर्थन में गांधी पार्क के मैदान में सभा को संबोधित किया था। 1977 में जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन के समर्थन में चुनावी सभा की थी।
विज्ञापन


1981 में मैनपुरी जिले में हुए दिहुली हत्याकांड के विरोध में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में राष्ट्रीय दलों के नेताओं ने पदयात्रा निकाली तो पूर्व प्रधानमंत्री ने उसकी अगुवाई की। 1983 में फीरोजाबाद के रामलीला मैदान में विशाल रैली को संबोधित करने आए थे तो पूर्व विधायक स्वर्गीय रामकिशन ददाजू, स्व. जगदीश उपाध्याय ने थैली भेंट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1991 के लोकसभा चुनाव के दौरान तिलक कालेज में हुई आमसभा में सुनने को चार घंटे देरी से आने के बाद भीड़ इंतजार करती रही। इसके ही साथ 11 दिसंबर 1995 में वह शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में अशोक यादव के समर्थन में आए थे। इसके बाद 2002 में प्रधानमंत्री रहते हुए बटेश्वर में रेल लाइन का शिलान्यास किया।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य नवीन प्रकाश उपाध्याय बताते हैैं कि 1988 में आगरा में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन था। उस समय में राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बना था। इस मुझे अटल जी का सानिध्य मिलता रहा। हमारे पिता जगदीश प्रसाद उपाध्याय अटलजी के काफी करीबी रहे। वह उन्हें अक्सर फिरोजाबाद का शेर कहते थे। जगदीश प्रसाद उपाध्याय जी ने भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा का चुनाव 1962 , 1967, 1969, में लड़ा था।


1967 में छोटा चौराहा पर बैठक की। 1971 के लोकसभा चुनाव में भी फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में आए। आपातकाल में 1977 में लोकसभा चुनाव में भी अटलबिहारी वाजपेयी जी ने आगरा में सभा को संबोधित किया। 1978 में विदेश मंत्री थे तब डॉ आंबेडकर की मूर्ति का रामनगर फिरोजाबाद में अनावरण किया था। 1991 में रामलीला मैदान में आमसभा में हैलीकॉप्टर से आए थे। 1997- 98 में मैनपुरी में सभा को संबोधित करने आए तब हिन्दलैंप फैक्टरी शिकोहाबाद के गेस्ट हाउस में ठहरे थे। 1999 में तिलक इंटर कालेज की आम सभा में अटल जी ने सभा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed