{"_id":"5b73266442c79229003adb5f","slug":"61534273124-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहु मंजिला इमारत, पांच राज पत्रित अफसरों के आवास बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहु मंजिला इमारत, पांच राज पत्रित अफसरों के आवास बनेंगे
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा ने अपराधों की रोकथाम को चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे ठीक कराने के साथ हर थाने में कैमरे लगवाने का प्रस्ताव रखा इसके साथ थाना उत्तर ,दक्षिण के जर्जर भवन की बहु मंजिला इमारतों के निर्माण, रजावली एवं अरांव को थाना बनाने और आवासों की समस्या को प्रभावी ढंग से रखा। विधायक की पहल पर यह काम शीघ्र ही होते दिखाई देंगे।
नगर विधायक मनीष असीजा ने विधानसभा की आश्वासन समिति में जिला एवं नगर फिरोजाबाद के पुलिस से संबंधी कई समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का काम किया है। नगर विधायक ने ग्रह सचिव, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अफसरों को बताया कि शहर के थाना उत्तर व दक्षिण के भवनों की बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी है। इस कारण कभी भी हादसा हो सकता है। इनको अत्याधुनिकरूप देकर बनाए जाने की मांग रखी। नगर विधायक की इस मांग को स्वीकार करने के साथ पुराने भवन के ध्वस्तीकरण किए जाने के आदेश दिए हैं। इसका प्रस्ताव शासन ने एसएसपी से मांगा है।
थाना नारखी के अन्तर्गत नर्वीन मार्डन रजावली को थाना का रूप देने एवं सिरसागंज के अरांव चौकी को ही उच्चीकृत करने के प्रस्ताव अपर पुलिस महानिदेशक के यहां प्रस्ताव पहुंच गया है। नगर विधायक ने कहा कि थानों के साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के लगने से अपराधों में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि थानों में सीसीटीवी कैमरों को लगवाया जाए और खराब हो चुके इन कैमरों को ठीक कराने की बात रखी।
विज्ञापन
थाना दक्षिण के पुलिस क्लब काफी पुराना होने के कारण उसको ध्वस्त कराके ही नए आवास निर्माण का माम ला रखा। राजपत्रित अफसरों के पांच आवास एवं सीओ शिकोहाबाद एवं सिरसागंज के आवास के साथ स्टाफ क्वाटर के निर्माण का मामले को भी रखा। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि आने वाले समय में पुलिस विभाग में सुधार होता दिखाई देगा।