फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   समस्याओं से मिले आजादी तो बने बात

समस्याओं से मिले आजादी तो बने बात

Tue, 14 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं से मिले आजादी तो बने बात
मैनपुरी। आजादी के 71 साल बाद भी नगर के लोग कई मामलों में आज भी गुलामी जैसे हालातों में जी रहे हैं। कहीं जलभराव की समस्या है तो कहीं उपचार की। ट्रेन सुविधा के लिए भी लोगों को दिक्कतों को सामना उठाना पड़ रहा है। सीवर के नाम पर लोगों के साथ धोखा हुआ, अस्पताल का उद्घाटन हुआ, लेकिन सुविधाएं नहीं मिलीं। आए दिन जाम की समस्या और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर लोगों को बीमार कर रहे हैं। अस्पतालों में काम करने वाले कर्मचारी जर्जर भवन के चलते अपना ही जीवन खतरे में देख रहे हैं। अमर उजाला नगर की उन प्रमुख समस्याओं की तरफ जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा कूड़ाघर नहीं बनवाए जा रहे हैं। इसके चलते नगर में कूड़ा खुले में व्यस्त सड़कों पर पड़ा रहता है। इससे संक्रामक रोग फैलने की संभावना रहती है। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन की योजना साकार नहीं हो पा रही है। नगर पालिका ने हाल ही में दो जगह कूड़ाघर बनवाए हैं। शीघ्र ही नगर के सभी स्थानों पर कूड़ा घर बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर से रेलवे लाइन गुजरी है। स्टेशन भी है, लेकिन ट्रेन के नाम पर मात्र सुबह शाम दो ही गाडिय़ां हैं। यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं भी नहीं हैं। इससे यहां यात्री रात के समय आने में भी डरते हैं। विभाग से बेहतर सेवाओं के लिए मांग की गई। जीआरपी थाने की मदद से जितनी सुरक्षा व्यवस्था हो सकती है उसे कराया जा रहा है। ट्रेन बढ़ाने के लिए जनता द्वारा दिए गए ज्ञापन को सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थित है। नगर पालिका जल भराव की समस्या से निजात नहीं दिला पा रही है। नगर रते, राजीव गांधी नगर, करहल रोड, गाड़ीवान, छपट्टी आदि में जलभराव से लोग परेशान हैं। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मैने अभी चार्ज ग्रहण किया है। प्रयास है कि लोगों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाए।

नगर के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के हालत बहुत ही दयनीय हैं। जर्जर भवन कभी भी हादसे को आमंत्रण दे रहा है। बारिश होने पर पानी टपकता है। कर्मचारी हमेशा दहशत में रहकर कार्य करते हैं। जर्जर भवन के संबंध में उच्चाधिकारियों को कईबार लिखा जा चुका है। यदि कोई हादसा होता है तो उच्चाधिकारी ही जिम्मेदार होंगे।

सीवर लाइन बिछाते समय बड़ी लापरवाही बरती गई है। इससे नगर में जरा सी बारिश होते ही सड़कें धसक जाती हैं। इससे आए दिन हादसे होते हैं। इन हादसों से नगर के लोगों को निजात मिलनी चाहिए। नगर की सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। नगर पालिका को निर्देश दिए गए हैं कि सीवर के चलते जहां-जहां गड्ढे हुए हैं वहां मरम्मत कराई जाए।


शहर में जगह-जगह जर्जर तार हादसों का कारण बन रहे हैं। कई लोगों की करंट लगने से मौत भी हो चुकी है। वहीं कई मोहल्लों में ट्रांसफार्मर असुरक्षित तरीके से रहे हुए हैं। इससे लोग सुरक्षा को लेकर चितिंत रहते हैं। अधिकतर ट्रांसफार्मर पर गार्ड लगवा दिया गया है। जहां जाली नहीं लगी है उन ट्रांसफार्मरों के संबंध में उपखंड अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। शीघ्र ही सभी ट्रांसफार्मर सुरक्षित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed