फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कारोबारी की हत्या पर लोगों ने जताया आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग की

कारोबारी की हत्या पर लोगों ने जताया आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग की

Thu, 09 Aug 2018 10:55 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी की हत्या पर लोगों ने जताया आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग की
कारोबारी की हत्या पर लोगों ने जताया आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग की - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। नगर के रेडिमेड कारोबारी प्रतीक जैन उर्फ बौबी जैन की हत्या के मामले को लेकर परिवारीजनों, कारोबारियों और जैन समाज के लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। आक्रोशितों ने कहा कि जब तक पुलिस कार्रवाई का ठोस भरोसा नहीं देगी तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच काली नदी पर कारोबारी का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कारोबारी प्रतीक उर्फ बौबी जैन की बुधवार की शाम बाइक सवार दो हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से ही शहर के व्यापारी आक्रोशित होने लगे। जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने भी इस मामले में लोगों को कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। रात को ही युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन परिवारीजनों ने रात में शव नहीं लिया। गुरुवार की सुबह परिवारीजन पोस्टमार्टम से शव लेने के बाद गांधी मूर्ति पहुंचे जहां एकत्रित लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कारोबारी का शव वाहन में रखा रहा। सूचना पर सीओ गवेंद्र गौतम, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया और परिवारीजन कारोबारी का शव लेकर अपने घर पहुंचे। घर से शव को अंतिम संस्कार के लिए काली नदी ले जाया गया। जहां अंतिम संस्कार हुआ। शवयात्रा और अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस और पीएसी के जवान बड़ी संख्या में तैनात रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने कई संदिग्ध लिए हिरासत में, पूछताछ जारी
कासगंज। कारोबारी की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि अभी हत्या के वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस को लेनदेन से जुड़े मामले की आशंका है। हत्या के दौरान कारोबारी के साथ रहे दोनों युवकों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। इंस्पेक्टर एके सिंह का कहना है कि इस मामले का खुलासा शीघ्र कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 टीमें लगीं गुत्थी सुलझाने में
कासगंज। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने 6 पुलिस टीमों को कारोबारी की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए लगाया गया है। क्राइम ब्रांच एवं सर्विलांश टीम भी जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि विभिन्न संभावनाओं को देखते हुए कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही गुत्थी सुलझेगी और परिणाम सामने होंगे।

जैन समाज के लोगों ने रखे बाजार बंद
कासगंज। लक्ष्मीगंज गली स्टेट बैंक इलाके में जैन समाज के लोगों ने शोक में अपने कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रखे। जिससे लक्ष्मीगंज क्षेत्र में चहल पहल नहीं रही। कुछ दुकानें ही खुली नजर आईं। कारोबारियों ने हत्या का शिकार हुए कारोबारी की शवयात्रा एवं अंतिम संस्कार में हिस्सा लेकर श्रद्धांजलि देकर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed