फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सपा सरकार के विकास कार्यों पर पोती जा रही कालिख

सपा सरकार के विकास कार्यों पर पोती जा रही कालिख

Wed, 08 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सपा सरकार के विकास कार्यों पर पोती जा रही कालिख
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। लोक निर्माण विभाग द्वारा सपा शासनकाल में हुए विकास कार्यों की शिला पट्टिकाओं पर कालिख पोती जा रही है। इन शिला पट्टिकाओं का लोकार्पण लखनऊ में किया गया था और जिन्हें पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों पर लगाया जाना था।
विज्ञापन


अखिलेश सरकार के समय में करोड़ों रुपये के विकास कार्य जनपद में कराए गए थे। इन सभी विकास कार्यों का लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में किया था। इसके बाद शिलापट्टिकाएं पीडब्ल्यूडी कार्यालय मथुरा को भेज दी गईं।
विज्ञापन


तब विभागीय अधिकारियों को इतनी फुर्सत नहीं मिली कि उन शिला पट्टिकाओं को निर्माण स्थल पर लगवा दिया जाता। यह सभी शिला पट्टिकाएं प्रांतीय खंड कार्यालय पर अवर अभियंता कार्यालय के पुराने कमरे में रखवा दी र्गइं। अब इन शिला पट्टिकाओं पर कालिख पोती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिला पट्टिकाओं पर कालिख पोते जाने का विरोध ड्यूटी पर तैनात पीडब्ल्यूडी के चौकीदार देवेंद्र ने किया तो कालिख पोतने वाले साहब के निजी ड्राइवर ने उसे हड़का दिया। इसके बाद देवेंद्र ने कमरे में ताला लगा दिया। वहीं, जिस कमरे में यह शिला पट्टिकाएं रखी हैं वह एक्सईएन के कार्यालय के ठीक सामने स्थित है।


शिला पट्टिकाओं पर कालिख पोतने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस बारे में पता कराया जाएगा। किसके आदेश से शिला पट्टिकाओं पर कालिख पोती गई उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सुदर्शन कांत वर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed