{"_id":"5b537de44f1c1b8f568b5b75","slug":"61532198372-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से फल मंडी में पडे़ ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से फल मंडी में पडे़ ताले
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी, टोल टैक्स सहित अन्य मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टर चक्का जाम आंदोलन कर रहे हैं। इसके चलते आने वाले दिनों में फलों की भारी कमी होने के साथ फलों के दाम आसमान पर पहुंच सकते हैं। हड़ताल से वकीलपुरा स्थित फल मंडी में कंपनियों में ताले पड़े हैैं।
सुहागनगरी में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का असर दिखने लगा है। हड़ताल के कारण फिरोजाबद से बाहर जाने वाली चूड़ी, ग्लास और बोतल पर विराम लगा गया है। तैयार माल ट्रांसपोर्ट में भरा पड़ा है। कांच कारखानों से तैयार माल का स्टॉक बढ़ रहा है। हड़ताल से अधिकांश ट्रांसपोर्टरों ने माल की बुकिंग पूरी तरह बंद कर दी है।
इधर ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का असर वकीलपुरा स्थित फल मंडी पर साफ देखने को मिला। बाहर से फलों की आवक बंद होने से वकीलपुरा की अधिकांश फलों की एजेंसियों पर ताले लटके नजर आए। कंपनी पर रखे फल खराब होने से बचाने के लिए कर्मचारी अलग-अलग करते दिखे। खराब फल निकाल कर फेंके जा रहे थे। एक कंपनी पर बाहर से फल नहीं आने के कारण कुछ कर्मचारी खाली हाथ बैठे नजर आए।